News hindi tv

Best Tourist Place : गोवा की इन 5 खुबसूरत जगहों की जीवन में एक बार जरूर कर लें सैर, जानिए इन जगहों की पूरी लिस्ट

Best Tourist Place in Goa : आज हम आपका अपनी इस खबर के माध्यम से गोवा ऐसी 5 खुबसूरत जगहों के बारे में बताएं जहां पर आप अपने दोस्त, फैमिली या पार्टनर के साथ खूब मस्ती कर सकते हैं। आपको बता दें कि गोवा की ये 5 जगह धरती पर स्वर्ग का अहसास कराती हैं। अगर आप भी हाल ही में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं। तो एक बार इस खबर को जरूर पढे़।
 | 
Best Tourist Place : गोवा की इन 5 खुबसूरत जगहों की जीवन में एक बार जरूर कर लें सैर, जानिए इन जगहों की पूरी लिस्ट

NEWS HINDI TV, DELHI: हर किसी को समुद्र के किनारे बैठकर प्रकृति के सुंदर नजारों (beautiful views of nature) को देखना पसंद होता है। इन नजारें के लिए एक बार गोवा घूमने जरूर (Must visit Goa) जाएं। यहां की खूबसूरती आपको मन मोहित कर लेगी। गोवा शहर का नाम सुनते ही दिमाग में मौज-मस्ती का ख्याल आता है। यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां समुद्र की शीतल हवाएं मन को बहुत सुकून देती है। गोवा अपने इतिहास और संसकृति के लिए भी पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। गोवा के खूबसूरत बीच और पर्यटन स्थल (Beautiful beaches and tourist places) सैलानियों के बीच आकर्षण का केन्द्र है। तो देर किस बात की गर्मियों में गोवा घूमने का प्लान जरूर बनाएं।

ये 5 हैं गोवा की मशहूर जगहें:- 

1. कैलंगुट बीच (Calangute Beach)-

कैलंगुट बीच (Calangute Beach) गोवा में काफी प्रसिद्ध है। यह बीच अपने आकर्षित दृश्यों, वाटर फॉल और कई शानदार एक्टिवीटीज के लिए पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो इस बीच पर घूमने जरूर जाएं।

2. ओल्ड गोवा (Old Goa)-

गोवा की यह जगह (Old Goa) अपने समृद्ध इतिहास और वास्तुकला के लिए जाना जाता है। आप यहां कई शानदार पुरानी चीज़ों की खूबसूरती को निहार सकते हैं। जो गोवा के अतीत को दर्शाते हैं।

3. अगुआड़ा किला (Aguada Fort)-

यह किला (Aguada Fort) गोवा का काफी खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यहां सूर्यास्त के समय आप मनोरम दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। सिंक्वेरिम बीच पर 17वीं शताब्दी का यह किला है।

4. दूधसागर फॉल (Dudhsagar Fall)-

दूधसागर फॉल (Dudhsagar Fall) हरे-भरे जंगलों से घिरा हुआ है। इसकी खूबसूरती मानसून के मौसम में देखते बनती है। यह झरना भारत के उंचे झरनों में से एक है। इसकी उंचाई 310 मीटर और चौड़ाई 30 मीटर है।

5. मोरजिम बीच (morjim beach)-

ये बीच (morjim beach) एक शांतिमय समुद्र तट है, जो अपने साफ पानी, मुलायम रेत और शांत वातावरण के लिए मशहूर है। अगर आप प्रकृति प्रेमी है, तो इस जगह का दीदार जरूर करें।