News hindi tv

Chanakya Niti: भूलकर अपनी पत्नी को भी ना बताएं ये बात, आचार्य चाणक्य ने किया है मना

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में मानव जीवन के संदर्भ में अनेक बातें बतायी गर्इ हैं। वहीं आचार्य चाणक्य की बातों को मानें तो कुछ बातों को जीवनभर गुप्त रखने से व्यक्ति को कई फायदे होते हैं और साथ ही उसे समाज में प्रेम और स्नेह की दृष्टि से भी देखा जाता है।
 | 
Chanakya Niti: भूलकर अपनी पत्नी को भी ना बताएं ये बात, आचार्य चाणक्य ने किया है मना

News Hindi TV: दिल्ली, Chanakya Niti: चाणक्य नीति में मानव जीवन के संदर्भ में अनेक बातें बतायी गर्इ हैं। वहीं आचार्य चाणक्य की बातों को मानें तो कुछ बातों को जीवनभर गुप्त रखने से व्यक्ति को कई फायदे होते हैं और साथ ही उसे समाज में प्रेम और स्नेह की दृष्टि से भी देखा जाता है। अगर आप अपने जीवन के गुप्त राज किसी भी व्यक्ति के सामने खोल देते हैं तो आप कभी भी हंसी और निंदा आदि के पात्र बन सकते है।

जो भी व्यक्ति आपके गुप्त रहस्यों को जानता है, वह कभी भी उन रहस्यों को किसी के भी समाने उजागर कर सकता है। इसीलिए व्यक्ति को कुछ बातें तो हमेशा ही गुप्त रखनी चाहिए। तो आइए जानते हैं, आचार्य चाणक्य की कुछ ऐसी बातों के बारे में जिन्हें मनुष्य को कभी किसी को नहीं बताना चाहिए। वरना आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

High Court Decision: कर्मचारियों के हित में आया हाई कोर्ट का फैसला, इस आधार पर की जाएगी पेंशन गणना
अपनी उम्र ना बताएं

किसी भी स्त्री-पुरुष को अपनी आयु के बारे में कभी भी किसी से बात नहीं करनी चाहिए। कोई कितना भी आपसे आपकी आयु के बारे में पूछे, लेकिन कभी भी आपको अपनी आयु की सटीक जानकारी किसी को नहीं देनी चाहिए।

धन गुप्त रखें

किसी भी व्यक्ति को अपने धन के बारे में कभी भी नहीं बताना चाहिए। अगर आप अपने धन से जुड़े गुप्त राज किसी के सामने उजागर करते हैं तो आप कभी भी विपत्ति में पड़ सकते हैं।

मंत्र ना बताएं

किसी भी व्यक्ति को आप उस मंत्र को कभी ना बताएं। जिस मंत्र का आप जाप करते हैं। ऐसा करने से आपके मंत्र की शक्ति क्षीण हो सकती है।

वैवाहिक संबंध गुप्त रखें

आपके वैवाहिक जीवन में चाहें जितनी भी उथल-पुथल हो रही हो, लेकिन इस बात का जिक्र कभी भी किसी व्यक्ति से नहीं करना चाहिए। अगर आप अपने वैवाहिक जीवन का जिक्र किसी व्यक्ति से करते हैं तो आपको कभी ना कभी जीवन में अपमान या दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

अपमान का जिक्र ना करें

अगर कभी आपका किसी ने अपमान कर दिया है तो आपको उस बात को हमेशा ही लोगों से गुप्त रखना चाहिए। वरना आप दूसरे लोगों के द्वारा भी हंसी के पात्र बनाए जा सकते हैं।

औषधि गुप्त रखें

आप जिस भी औषधि का सेवन करते हैं, उस औषधि के बारे में कभी किसी व्यक्ति से जिक्र ना करें। ऐसा करने से आप और भी अधिक परेशानी में पड़ सकते हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Newshinditv.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)