News hindi tv

Tata की इस SUV ने ब्रेजा, क्रेटा, विटारा को भी कर दिया फैल, जानिए कितनी हैं कीमत

Tata की कार खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आई हैं। अगर आप भी हाल ही में कार खरीदने वाले हैं। तो टाटा की इस धासू कार ने मामले में बड़ी से बड़ी गाड़ियों को भी धूल चटा दी है। यह कार लोगों की पहली पसंद बन गई हैं। जानिए इस कार की कीमत और फीचर्स...
 | 
Tata की इस SUV ने ब्रेजा, क्रेटा, विटारा को भी कर दिया फैल, जानिए कितनी हैं कीमत

NEWS HINDI TV, DELHI: हाल ही में कंपनियों ने जनवरी की सेल रिपोर्ट पेश की है और  पिछले महीने SUV सेगमेंट में जिस मॉडल का सबसे ज्यादा दबदबा रहा वो टाटा पंच रही। जनवरी में पंच (tata punch) को लगभग 18 हजार ग्राहक मिले। वहीं, इसे जनवरी 2023 की तुलना में 50% की ईयरली ग्रोथ मिली। अब पंच (tata punch price) की की कीमत 6.13 लाख हो गई है। जबकि जनवरी में इसकी कीमत 6 लाख रुपए थी। इतना ही नहीं, सेगमेंट में दूसरे नंबर पर टाटा नेक्सन (tata nexon) रही। इसे भी 17 हजार से ज्यादा लोगों ने खरीदा। टॉप-10 की लिस्ट में मारुति के 3, हुंडई के 3, टाटा के 2, महिंद्रा और किआ के 1-1 मॉडल शामिल रहे। चलिए सबसे पहले आपको टॉप-10 मॉडल की लिस्ट दिखाते हैं।

बात करें जनवरी 2024 में SUV सेल्स की तो टाटा पंच (tata punch sale report) की 17,978 यूनिट बिकीं। जबकि जनवरी 2023 में ये आंकड़ा 12,006 यूनिट का था। यानी इसे 50% की ईयरली ग्रोथ मिली। टाटा नेक्सन की 17,182 यूनिट बिकीं। जबकि जनवरी 2023 में ये आंकड़ा 15,567 यूनिट का था। यानी इसे 10% की ईयरली ग्रोथ मिली। मारुति ब्रेजा की 15,303 यूनिट बिकीं। जबकि जनवरी 2023 में ये आंकड़ा 14,359 यूनिट का था। यानी इसे 7% की ईयरली ग्रोथ मिली।

महिंद्रा स्कॉर्पियो की 14,293 यूनिट बिकीं। जबकि जनवरी 2023 में ये आंकड़ा 8,715 यूनिट का था। यानी इसे 64% की ईयरली ग्रोथ मिली। मारुति फ्रोंक्स की 13,643 यूनिट बिकीं। मारुति ग्रैंड विटारा की 13,438 यूनिट बिकीं। जबकि जनवरी 2023 में ये आंकड़ा 8,662 यूनिट का था। यानी इसे 55% की ईयरली ग्रोथ मिली। हुंडई क्रेटा की 13,212 यूनिट बिकीं। जबकि जनवरी 2023 में ये आंकड़ा 15,037 यूनिट का था। यानी इसे 12% की ईयरली डिग्रोथ मिली।श्

Tata punch के Feechers

टाटा पंच (tata punch) में 1.2 लीटर का Revotron इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 86 PS का मैक्सिमम पावर और 3300 आरपीएम पर 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। इसके अलावा ग्राहकों को इसमें 5-स्पीड AMT का विकल्प भी मिलता है। टाटा पंच मैनुअल टांसमिशन में 18.97 kmpl और ऑटोमैटिक में 18.82 kmpl माइलेज देने में कैपेबिल है।

टाटा पंच में 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो एसी, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, कनेक्टेड कार टेक और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मौजूद है। टाटा पंच लगातार भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 गाड़ियों की लिस्ट में भी बनी रहती है।


सेफ्टी के नजरिये से टाटा पंच को ग्लोबल NCAP से 5 स्टार रेटिंग हासिल है। टाटा नेक्सन और टाटा अल्ट्रोज के बाद अब टाटा पंच को ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। ग्लोबल NCAP में टाटा पंच को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार रेटिंग (16,453) और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 4-स्टार रेटिंग (40,891) हासिल हुई है।