News hindi tv

Aaj Ka Rashifal : इन राशि वालों के लिए आज का दिन होगा बेहद खास, जानिए अपना दैनिक राशिफल...

Aaj Ka Rashifal 14 February 2024 : आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार 14 फरवरी 2024 बुधवार का यह दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रह सकता है। आज यानी वैलेंटाइन डे पर कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं दैनिक राशिफल।
 | 
Aaj Ka Rashifal : इन राशि वालों के लिए आज का दिन होगा बेहद खास, जानिए अपना दैनिक राशिफल...

NEWS HINDI TV, DELHI: Aaj Ka Rashifal 14 February 2024 Horoscope Today : राशिफल के अनुसार, आज यानी 14 फरवरी 2024, बुधवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिलाजुला रह सकता है। आज कुछ राशियों के जातकों का दिन परिवार के व्यतीत होगा, तो वहीं, कुछ जातक कार्यक्षेत्र में व्यस्त रहेंगे। आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today):


आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आज किसी काम को लेकर बाहर की यात्रा आदि में जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नई डील आज हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे, कोई नया मेहमान परिवार में आ सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today):

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today):

आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ ठीक रहेगा, व्यापार-व्यवसाय ने आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेंगे। कोई नया वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today):

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा, कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप लें सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today):

आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, अपने स्वास्थ्य के कारण आप परेशान रहेंगे। मानसिक तनाव बना रहेगा, वाहन आदि संभालकर कर चलाएं। पत्नी व परिवार से मतभेद हो सकता है। व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today):

आज आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, खान पान पर नियंत्रण रखें। बाहर यात्रा आदि पर जाएं तो वाहन का उपयोग संभालकर करें। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी करीबी के कारण आपके हाथ से बड़ा आफर निकल सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today):

आज आप किसी बहुत पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य आज आपका पूर्ण होगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आप मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे, परिवार में आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today):

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से जिस कार्य का सोच रहे हैं, किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आज आप कार्य कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। कोई नई कार्ययोजना बनेगी। परिवार में अपनों का सहयोग साथ प्राप्त होगा, पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today):

आज आप पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। परिवार में आपका सहयोग परिवार के लोग करेंगे। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में अपने साथियों के विरोध के कारण आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। आज वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। साथ ही पैतृक संपत्ति में आपको आप का हिस्सा मिल सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today):

आज का दिन बहुत भागदौड़ से भरा रहेगा। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं, जिसके लिए आपको अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों का व्यवहार अच्छा रहेगा। आपको अपने मित्रों से आर्थिक सहयोग आज मिल सकता है। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today):

आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा आज कोर्ट कचहरी आदि के विवाद में फंस सकते हैं। आपका कोई व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। विरोधी वर्ग आपके प्रति षड्यंत्र रह सकते हैं, कोई बड़ा निवेश आज व्यापार में न करें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें, परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today):

आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा, आप किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा, रिश्तेदार मित्रों का आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। परिवारों में मांगलिक कार्यों का योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में परिवार सहित सम्मिलित हो सकते हैं।