News hindi tv

IMD updates : दिल्ली में पढ रही कड़ाके की सर्दी, डबल जैकेट में भी नहीं रुक रही ठंड

Delhi Weather : दिल्ली के इलाको में लगातार ठंड का कहर बढता जा रहा है। आए दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे मे डबल जैकेट पहन कर भी लोगो की ठंड रूकने का नाम नही ले रही है। आइए जानते है आने वाले 4-5 दिनो में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

 | 
IMD updates : दिल्ली में पढ रही कड़ाके की सर्दी, डबल जैकेट में भी नहीं रुक रही ठंड

NEWS HINDI TV, DELHI : दिल्ली में आगामी तीन दिनों तक उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ से आ रही बर्फीली हवाएं (icy winds) ठंड बढ़ाएंगी। दिल्ली में बुधवार को एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस था, वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया। 


मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 7.8 डिग्री रहा तो वहीं बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम है। शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते एक सप्ताह से पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते दिल्ली में सर्द हवाएं चल रही हैं। बीते दो दिनों से हवा की रफ्तार तेज होने के चलते दिल्लीवासियों को ज्यादा ठंड का एहसास हो रहा। मौसम विभाग का मानना है कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली में बर्फीली हवा (icy winds)आती रहेगी, जिसके चलते मौसम में ठंडक बनी रहेगी। 

वहीं, बुधवार को मुंगेशपुर इलाका दिल्ली में सबसे ठंडा रहा, जहां अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, पालम में अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान लोधी रोड में 5.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का मानना है कि आगामी शुक्रवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी (Drizzling) हो सकती है। अगले चार दिनों तक सुबह के समय हल्का कोहरा भी छाया रहेगा।


शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बुधवार को सुधरकर 270 रहा जो एक दिन पहले 295 दर्ज किया गया था लेकिन यह अभी भी खराब श्रेणी में है।  बता दें कि शून्य से 50 के बीच AQI 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।