News hindi tv

UP के मौसम में कल से होगा बदलाव, नहीं रुकेगी तेज हवा की रफ्तार

UP Weather Update : आपको बता दें कि मौसम विभाग ने हाल ही में जानकारी दि हैं कि कल से यूपी के मौसम में बदलाव होगा। और हवा की रफ्तार भी काफी तेज होगी। इसके साथ ही IMD ने बताया हैं कि यूपी में 4 दिन तक बारिश के भी आसार हैं। जानिए मौसम की ताजा खबर...
 | 
UP के मौसम में कल से होगा बदलाव, नहीं रुकेगी तेज हवा की रफ्तार

NEWS HINDI TV, DELHI: उत्‍तर प्रदेश के मौसम (weather of uttar pradesh) में फिर बदलाव के संकेत हैं। सर्द पछुआ और गर्म पुरवा के टकराव से यूपी के कुछ इलाकों में 12 से 15 फरवरी के बीच बदली-बारिश (rain in up) का सिलसिला चलेगा। लखनऊ में बादलों की आवाजाही के बीच दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार (According to weather department) लखनऊ में भी बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन इसकी संभावना कम है। पूर्व में बारिश के आसार थे, लेकिन हवा का दबाव सूबे के दक्षिणी हिस्से की ओर हो गया है। पुरवा हवा में तेजी आने से गलन वाली पछुआ कमजोर हो जाएगी। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल सिंह के अनुसार रविवार को आसमान साफ रहेगा। उधर, कानपुर में मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हवा की रफ्तार फिलहाल नहीं थमेगी। इसकी अधिकतम गति 30-40 किमी प्रति घंटा बनी रहेगी। 

कानपूर में सबसे ठंडी रात:


पश्चिमी हवा की रफ्तार तो थमी लेकिन सर्दी में कमी नहीं आई। शनिवार को कानपुर में सीजन (फरवरी) की सबसे सर्द रात रही। न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार (According to weather department) पहाड़ों पर अधिक बर्फबारी के कारण मैदानों में सर्दी बनी रहेगी। 13 और 14 को बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। बादलों के कारण फिर से रात का पारा चढ़ेगा।

शनिवार को न्यूनतम पारा 2.2 डिग्री सेल्सियस गिर गया। अधिकतम (weather in up) तापमान में भी 1.2 डिग्री की कमी आई है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। अचानक शीतलहर जैसी सर्दी फिर लौट आई। रात में जबरदस्त गलन और ठिठुरन का अहसास हुआ। बुधवार से लगातार हवा की रफ्तार बढ़ी और शुक्रवार तक इसमें कोई खास कमी नहीं आई। शनिवार को इसका व्यापक असर दिखा।

तेज़ हवा से छट गई धुंध:

शनिवार (up weeather news) रात न्यूनतम तापमान 4.8 होने की वजह आसमान का साफ होना रहा। लगातार बदली, कोहरा और धुंध के कारण न्यूनतम पारा अधिक बना हुआ था। तेज हवाओं के कारण बादल और धुंध छट गई। इससे आसमान पूरी तरह साफ हो गया। तेज बर्फीली हवाएं पहले से वातावरण को सर्द कर रही थीं। इससे न्यूनतम तापमान में अचानक गिरावट आ गई। अधिकतम तापमान में कमी तेज सर्द हवाओं के कारण रही। 30-35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दिन भर हवाएं चलीं। तेज धूप का भी असर नहीं पड़ा। इससे दिन में गलन बढ़ गई।

नहीं थमेगी हवा की रफ़्तार:

मौसम विभाग (imd latest update) के अनुसार हवा की रफ्तार फिलहाल नहीं थमेगी। फरवरी महीने में तेज हवाएं लगातार चलती रहेंगी। पूरे महीने हवा की अधिकतम गति 30-40 किमी प्रति घंटा बनी रहेगी। बसंत के दौरान इसकी गति में वृद्धि होगी।


बारिश की भी संभावना:

सीएसए के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले तीन से चार दिन हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। 13 और 14 को हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावनाएं बन रही हैं। फिलहाल इसी तरह सर्दी बनी रहेगी।