News hindi tv

UP Weather : कड़ाके की ठंड से कंपकंपा रही यूपी, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

up ke mausam ki jankari : इस समय यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी कहर मचा रही है। लगातार बढ़ती ठंड ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। साथ ही कोहरा भी कहर मचा रहा है। कोहरे के कारण लोगो का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। हाल ही में मौसम विभाग ने (Meteorological department) भयंकर शीतलहर को लेकर रेड अलर्ट जारी (Red alert issued) कर दिया है। आइए नीचे खबर में जानते हैं आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ।
 | 
UP Weather : कड़ाके की ठंड से कंपकंपा रही यूपी, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

NEWS HINDI TV, DELHI : नए साल की शुरूआत से ही यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर मच रहा है। लगातार ठंडी हवाओं के चलते सर्दी कम होने को नाम ही नही ले रही । उत्तरी-पश्चिमी सर्द हवाओं के चलते लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है। इससे शीतलहर और अधिक बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान (minimum temperature) के साथ अधिकतम तापमान (maximum temperature) में भी गिरावट देखी गई है। रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कोल्ड डे और सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बनी रही है। अगले दो दिन तक लखनऊ सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश व पश्चिम उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप रहने का अनुमान दर्ज किया गया है। इसके बाद हवा का रुख बदलने से मौसम में बदलाव होने की संभावना भी जताई गई है।
प्रदेश में पड़ेगा पाला- 

 

 

इन जिलों में घना कोहरा रहेगा 

प्रदेश के उत्तर पश्चिम क्षेत्र (North West Region) में कुछ जगह पाला पड़ने की भी आशंका जताई गई है। 15 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में घना कोहरा (fog districts of eastern Uttar Pradesh) रहेगा। मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी भी जारी की है।

 

लखनऊ का  तापमान 

 

लखनऊ के तापमान की बात करें तो इस समय लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 5.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। प्रदेश में सबसे कम मेरठ का न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रहा।


 

भीषण शीतलहर के चलते इन जिलों का नीचे आया पारा- 


गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा होने की आशंका जताई गई है। इन जिलों में 16 जनवरी को भी घना कोहरा रहने का अनुमान है। लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान में 6.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ दिन का तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

15 जनवरी को जिले में सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। दिन में कोहरा छंटने के बाद भी पूरे दिन कोल्ड डे रहेगा। अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के पास रहने का अनुमान जताया गया है। ठंड से जहां जनजीवन प्रभावित है।

 

ठंड से बचने के उपाय 


मौसक विभाग (Department of Meteorology) ने ठंड से बचने के लिए विटामिन सी का सेवन करने और बाहर निकलते समय शरीर को पूरी तरह से गर्म कपड़े से ढक कर निकलने की भी सलाह दी है। सरसों, प्याज, मिर्च, बैंगन और टमाटर की फसलों पर पाला और कोहरे का असर कम करने के लिए हल्की सिंचाई करने की सलाह भी दी गई है।