Weather Update : दिल्ली, राजस्थान सहित इन राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया बुलेटिन
mausam ki jankari : उत्तर भारत में ठंड और कोहरे ने बरपाना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ है। हाल ही में मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। चलिए जानते हैं कहां कहां होगी बारिश-

NEWS HINDI TV, DELHI : उत्तर भारत के तमाम राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान की गिरावट के साथ कई शहरों में सुबह सुबह घना कोहरा भी छाने लगा है। इसी बीच मौसम एक बार फिर करवट लेना जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ का आगमन होने वाला है। इससे ठंड के बीच बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली-NCR, राजस्थान, पंजाब-हरियाणा सहित कई राज्यों में बारिश की चेतावन जारी की गई है। पहाड़ों पर भी बारिश का अलर्ट है।
दिल्ली, राजस्थान सहित इन राज्यों में होगी बारिश
कई राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से दिल्ली-एनसीआर में आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश और बूंदाबांदी भी हो सकती है। IMD के अनुसार, दिल्ली के अलावा राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में हल्की बारिश की संभाावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में 24 दिसंबर तक मध्यम स्तर की बारिश होने के आसार है।
पहाड़ों में बर्फबारी का दौर जारी
पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है। पहाड़ों की बफीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। उत्तराखंड और हिमाचल के कई इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश भी हो रही है। हिमपात के कारण मैदानी इलाकों में भी तामपान में लगातार गिरावट आ रही है। कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे पहुंच चुका है।