Haryana के इन जिलों में आज तेज हवा के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

हरियाणा में कई दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं। वहीं, कई ऐसे इलाके भी है जहां अच्छी-खासी बारिश हुई है। हाल ही में मौसम विभाग ने 6 जिलों में तेज हवाओं के साथ तगड़ी बारिश की संभावना जताई जा रही है। जानिये मौसम का हाल- 

 

NEWS HINDI TV, DELHI : हरियाणा में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। रविवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से राहतक मिली है। पिछले 24 घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 6 जिलों में आज भारी की आशंका को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी।

चंडीगढ़ में भी हुई बारिश


चंडीगढ़ और उसके आसपास के इलाकों में रविवार को बारिश होने से न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई। बारिश से लोगों को उमस भरे मौसम से राहत मिली। पंजाब के मोहाली और हरियाणा के पंचकुला में भी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में सोमवार को बारिश होने का अनुमान है।

19 से 21 सितंबर तक साफ रहेगा मौसम


मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 18 से 21 सितंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और बारिश होने की संभावना नहीं है। आने वाले कुछ दिनों में दक्षिण और दक्षिण- पूर्व हरियाणा के साथ ही पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम हरियाणा में मौसम शुष्क रहेगा। बीते दिन के तापमान की बात करें तो प्रदेश में बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिली है।


सितंबर महीने में कम बारिश


हरियाणा में इस महीने काफी कम बारिश हुई है। पिछले 7 दिनों के बारिश के आंकड़ों की बात करें तो इस बार सामान्य से 43 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सात दिनों में सिर्फ 13.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके मुकाबले औसतन 23.6 मिमी बारिश होती है। हरियाणा में 1 जून से 14 सितंबर तक 392.3 MM बारिश हुई है।