Chanakya Niti : महिलाओं की पहली पसंद होते हैं ऐसे पुरुष, ये आदतें बन जाती हैं उनके लिए कमजोरी

पुरुष और महिला के रिश्ते में दोनों एक-दूसरे की खूबियों और कमियों को अमूमन हर समय तलाशते हैं। चाणक्य कहते हैं कि ये इंसानी स्वभाव है। चाणक्य नीति के अनुसार पुरुषों की कुछ आदतें ऐसी खूबियां होती हैं, जिनके चलते महिलाएं आकर्षित हो जाती हैं। इन्हें उनकी कमजोरियां भी कहा जा सकता है। आईये इस के बारे में विस्तार से जानते हैं। 
 
 

News Hindi TV (ब्यूरो)।  मानव जीवन को अगर सही तरीके से पटरी पर चलाना है। परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और विचारों को पुष्ट और उसकी प्रधानता को बनाए रखना हो तो स्त्री पुरुषों के संबंधों में प्रगाढ़ता और सामंजस्य बेहद जरूरी है। हालांकि ये भी सच है कि जब पुरुष और महिला के बीच रिश्ते हों तो सामान्यतः दोनों एक-दूसरे की बेहतर चीजों के अलावा कमियों को भी तलाशते हैं। ये इंसान के मनोभाव और स्वभाव का हिस्सा है। 

 

 

ऐसे में आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) ने अपने नीति शास्त्र में कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताया जो पुरुषों के भीतर हो तो महिलाओं का आकर्षण उनके प्रति बढ़ जाता है। ये स्त्री की कमजोरी भी कही जा सकती है कि पुरुषों की तरफ आकर्षण के लिए उन्हें इन चीजों पर गौर करना पड़ता है। तो आइए हम आपको बताते हैं कि आचार्य चाणक्य की किस बात को उनके नीति शास्त्र में इसके लिए लिखा गया है।
चाणक्य के नीति शास्त्र में एक श्लोक है।


'यथा चतुर्भिः कनकं परीक्ष्यते, 
निघर्षणच्छेदनतापताडनैः तथा, 
चतुर्भिः पुरुषः परीक्ष्यते, 
श्रुतेन शीलेन गुणेन कर्मणा।'

 

कौटिल्य के इस श्लोक में पुरुषों के उस गुण का उल्लेख है जिसे देखकर महिलाएं उसकी तरफ आकर्षित होती हैं। 

 


ईमानदारी
'ईमानदारी सर्वोत्म नीति है'। यह आपने और हमने हमेशा सुना है। यह केवल और केवल व्यापार या वाणिज्य का सिद्धांत नहीं है बल्कि मानव जीवन में भी इस सिद्धांत को हमेशा याद रखने की जरूरत है। कहा जाता है कि कुत्ते की तरह की वफादारी अगर मर्दों में आ जाए तो फिर स्त्रियां उसकी तरफ आकर्षित होने लगती हैं। क्योंकि पुरुष वफादारी के मामले में थोड़े कच्चे होते हैं। ऐसे में अगर पुरुष रिश्ते में ईमानदारी को जगह दे या यह साबित हो जाए कि वह अपने रिश्तों के प्रति ईमानदार है तो उसकी प्रेमिका, जीवनसाथी उससे आजीवन प्रेम करती है। यह एक तरह से स्त्रियों की कमजोरी मानी जा सकती है।

अच्छा व्यवहार
चाणक्य नीति की मानें तो पुरुष किसके साथ किस तरह का व्यवहार कर रहे हैं। उनकी सोच रिश्तों के प्रति और लोगों के प्रति कैसी है ये प्रेमिका हो या पत्नी दोनों पुरुषों के अंदर नोटिस करती हैं। ऐसे में अगर पुरुष का व्यवहार लोगों के प्रति बेहतर रहा रिश्तों के प्रति उसकी सोच शानदार रही तो ऐसे में महिला ऐसे पुरुष के प्रति आकर्षित होती हैं और पुरुषों का ये व्यवहार महिलाओं की कमजोरी बन जाता है। 

उसे सुने 

महिलाओं को हमेशा यह लगता है कि उसे कोई सुने, उसकी हर बात पर गौर करे। इसके लिए उसके प्रेमी या जीवनसाथी से बेहतर कौन हो सकता है। ऐसे में कोई भी महिला उम्मीद करती है कि उसका जीवनसाथी उसकी बातें सुने और उस पर ध्यान दे। ऐसे में जो पुरुष सुनने की क्षमता रखता है महिलाएं उसे ज्यादा पसंद करती हैं। इसके अलावा जिस पुरुषों में अहम की भावना नहीं हो और वह नतमस्तक हो। क्षमा का भाव रखता हो, क्षमा मांगने में भी उसे परेशानी ना हो ऐसे भाव वाले पुरुष महिलाओं की कमजोरी बन जाते हैं। ऐसे पुरुषों की तरफ महिलाओं का आकर्षण तेजी से बढ़ता है। 

आत्मसम्मान का रखे ध्यान 

रिश्तों में मान-मर्यादा का ख्याल रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। अगर पुरुषों का व्यवहार ज्यादा बेहतर हो और किसी के आत्मसम्मान को ठेस नहीं पहुंचाए तो ऐसे पुरुष महिलाओं की कमजोरी बन सकते हैं। 

(नोट- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एचआर ब्रैंकिग न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है।)