india Richest Woman : कमाई के मामले में भारत की इस महिला ने अडानी-अंबानी को भी छोड़ा पीछे, 25.3 अरब डॉलर पर पहुंच गई नेटवर्थ

देश में जब सबसे अमीर लोगों की बात की जाती है तो अडानी और अंबानी का नाम सबसे उपर आता है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब भारत में अमीरों की लिस्ट लंबी हो चुकी है। भारत की एक महिला ने कमाई के मामले में अड़ानी और अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं देश की सबसे अमीर महिला के बारे में-

 

NEWS HINDI TV, DELHI : ओपी जिंदल समूह (O.P Jindal Group) की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) देश की सबसे अमीर महिला हैं। सावित्री जिंदल इस समय 73 साल की हैं। भारत के अमीरों की लिस्ट में वो 5वें नंबर पर पहुंच चुकी हैं। सावित्री जिंदल की नेटवर्थ 25.3 अरब डॉलर पहुंच गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में जबरदस्त इजाफा हुआ है।

उनकी शादी साल 1970 में जिंदल ग्रुप के फाउंडर ओमप्रकाश जिंदल (Omprakash Jindal) के साथ हुई थी। पति की मृत्यु के बाद से वे सारा कारोबार संभाल रही हैं। सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) के परिवार पर फिर संकट आया है। सावित्री जिंदल के बेटे और JSW समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सज्‍जन जिंदल (Sajjan Jindal Rape Case) के खिलाफ मुंबई पुलिस ने केस दर्ज किया है।


इस साल की खूब कमाई

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, सावित्री जिंदल की दौलत एक वर्ष में लगभग 9.6 बिलियन डॉलर तक बढ़ गई है। सावित्री जिंदल ने दो साल में जिंदल समूह की संपत्ति में 12 अरब डॉलर का इजाफा कर दिया है। उन्होंने अपनी कंपनी को चार टुकड़ों में बांटा और उसकी जिम्मेदारी अपने चार बेटों पृथ्वीराज जिंदल, सज्जन, रतन और नवीन जिंदल को सौंप दी।


इस साल उन्होंने कई दिग्गज कारोबारियों को पीछे छोड़कर देश के टॉप-5 रईसों में स्थान बनाया है। सावित्री जिंदल ने विप्रो के अजीम प्रेमजी को पीछे छोड़ते हुए 5वां स्थान हासिल किया था। अजीम प्रेमजी की संपत्ति 24 बिलियन डॉलर है।

अडानी-अंबानी को भी छोड़ा पीछे


कमाई के मामले में सावित्री जिंदल ने गौतम अडानी और मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया है। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी की संपत्ति में 5 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। वहीं अडानी ग्रुप के चेयरपर्सन गौतम अडानी की दौलत 35.4 बिलियन डॉलर घटी है। पिछले एक साल के दौरान गौतम अडानी की संपत्ति में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, इसके बावजूद वह देश के दूसरे सबसे रईस शख्स बने हुए हैं. रिपोर्ट के अनुसार उनकी दौलत 35.4 बिलियन डॉलर घटकर 85.1 बिलियन डॉलर ही रह गई है।