फुल साइज SUV  में इस कार का दबदबा, जान लें इसकी कीमत और फीर्चस

Auto News : अगर आप बड़ी फैमिली कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। यह कार एडवांस फीचर्स के साथ लैस है।आइए जानें इस कार के कीमत के बारे में -
 

NEWS HINDI TV, DELHI : देश के अंदर फुल साइज SUVs की डिमांड दूसरी SUVs की तुलना में कम रहती है। इसकी वजह इनका महंगा होना होता है। इस सेगमेंट में चुनिंदा कंपनियां भी अपनी SUV बेच रही हैं। इसमें टोयोटा, स्कोडा, एमजी, जीप और फॉक्सवैगन के नाम शामिल हैं। अगस्त में इस सेगमेंट में जिस SUV का दबदबा देखने को मिला वो टोयोटा की फॉर्च्यूनर है। टॉप-5 मॉडल में ये एकमात्र ऐसी SUV रही जिसे लगभग 2,825 यूनिट बिकीं। वहीं, दूसरे नंबर पर रहने वाली स्कोडा कोडियाक की 241 यूनिट बिकीं। चलिए सबसे पहले सेगमेंट के टॉप-5 मॉडल पर नजर डालते हैं।

 

 


पिछले महीने टोयोटा फॉर्च्यूनर की 2,825 यूनिट बिकीं। अगस्त 2022 में ये आंकड़ा 2,581 यूनिट का था। इसे YoY बेसिस पर 9% की ग्रोथ मिली। कोडियाक की 241 यूनिट बिकीं। अगस्त 2022 में ये आंकड़ा 151 यूनिट का था। इसे YoY बेसिस पर 60% की ग्रोथ मिली। ग्लॉस्टर की 240 यूनिट बिकीं। अगस्त 2022 में ये आंकड़ा 185 यूनिट का था। इसे YoY बेसिस पर 30% की ग्रोथ मिली। जीप मेरेडियन की 127 यूनिट बिकीं। अगस्त 2022 में ये आंकड़ा 400 यूनिट का था। इसे YoY बेसिस पर 68% की डिग्रोथ मिली। फॉक्सवैगन टिगुआन की 91 यूनिट बिकीं। अगस्त 2022 में ये आंकड़ा 155 यूनिट का था। इसे YoY बेसिस पर 41% की डिग्रोथ मिली। 

टोयोटा फॉर्च्यूनर का वेटिंग पीरियड -


टोयोटा फॉर्च्यूनर के 4×2 और 4×4 वाले सभी रेगुलर वैरिएंट के लिए दो से तीन सप्ताह का वेटिंग पीरियड है। टोयोटा फॉर्च्यूनर डीजल 4×4 AT आसानी से उपलब्ध है, जबकि Legender GR-Sport, पेट्रोल 4×2 MT और पेट्रोल 4×4 AT वैरिएंट पर तीन से चार महीने की वेटिंग है। 


ग्लोबल NCAP में 5-स्टार रेटिंग -


टोयोटा फॉर्च्यूनर लीजेंडर में 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के सपोर्ट से लैस किया गया है। तीनों मॉडलों में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और बेस-स्पेक फॉर्च्यूनर लीडर में अब वायरलेस चार्जर दिया गया है। सेफ्टी के लिए फॉर्च्यूनर में सेफ्टी सेंस सूट के नए फीचर्स मिले हैं। जिसमें ADAS वाले कई फीचर्स शामिल हैं। यही अपडेट लीजेंडर में भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें रिवर्सिंग वार्निंग सिस्टम, साइड मिरर पर ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग सिस्टम और 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा मिलता है। ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में इसे 5 स्टार रेटिंग मिली है।