Gold Price : पिछले 7 दिनों में सोने के भाव में हुई इतनी बढ़ोतरी, जानिए अपने शहर के सोने - चांदी के ताजा रेट

gold silver latest price : आपको बता दें कि मार्च महीने की शुरूआत से ही काफी चीजों में बदलाव देखने को मिल रहा हैं। जैसे पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों (gold and silver prices) में उतार-चढ़ाब देखने को मिल रहा हैं। और हाल ही में सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों (gold prices) में उछाल आया हैं। और सात दिनों सी साने के भाव में इतनी बढ़ोतरी हुई हैं। जानिए 10 ग्राम सोने के आज के ताजा भाव...
 

NEWS HINDI TV, DELHI: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों (gold and silver prices) में तेजी का दौर जारी है। आज यानी शनिवार (9 मार्च) को गोल्ड 500 से 540 रुपए तक महंगा हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 66,270 रु. प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 60,750 रु. है। मार्च महीने में अब तक लगातार 7 दिन में सोने की कीमतों (gold prices) में 3440 रुपए की तेजी आई।

बता दें कि सोना की कीमतों (gold prices) शनिवार को नए रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंची हैं। दूसरी ओर, चांदी ने फिर से लंबी छलांग लगाई है। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी 200 रुपए महंगी हुई

दिल्ली और मुंबई में शनिवार को सिल्वर के भाव (Silver Rate) में उछाल देखने को मिला। चांदी के दाम 200 रुपए चढ़कर 75,700 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। बीते तीन दिनों में चांदी के दाम (silver prices)1200 रुपए बढ़े हैं। अभी चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 79,200 रु. पर है। यहां चांदी के दाम (silver prices) देशभर में सबसे ज्यादा हैं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव (gold and silver prices) में बढ़ोतरी जारी है। शनिवार को कॉमैक्स पर सोना 21.10 डॉलर चढ़कर 2186.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों (silver prices) में भी तेजी आई है। यह 24.52 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

जानिए Gold की शुद्धता के मानक:

गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर (Difference between 24 karat and 22 karat gold) जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।