Today Weather : हरियाणा के इन जिलों में ओलावृष्टि, दो दिन और जारी रहेगी बारिश

Haryana Weather Update: मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार अब 2 से 3 दिन ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है। वहीं 21 मार्च के बाद फिर से मौसम बदल जाएगा और भीषण गर्मी का अनुमान है। आइए जानते है मौसम के बारे में लेटेस्ट अपडेट।
 

NEWS TV HINDI, DELHI : हरियाणा में पिछले कई दिनों से लगातार भीषण गर्मी पड़ रही थी। तापमान लगातार बढ़ रहा था और लोग गर्मी से काफ़ी परेशान थे। लेकिन शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली।

मौसम ऐसा बदला कि हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह से ही जमकर बारिश होने लगी और लोगों का वीकेंड सुहाना(happy weekend) हो गया। जिन्हें दफ्तर जाना था वो छाते के साथ दिखाई दिए और जिन लोगों की छुट्टी थी उन्होंने घर पर रहकर बारिश का आनंद उठाया।
पिछले दिनों हरियाणा के कई जिलों में भीषण गर्मी थी। तापमान 30 डिग्री तक दर्ज किया गया था। मार्च के महीने में इतनी गर्मी पहले बहुत कम देखने को मिली थी। लेकिन अब हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।


मौसम विभाग के पूर्वानुमान(weather forecast) के अनुसार 15 मार्च से 20 मार्च तक हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी। शनिवार को करनाल में भी जमकर बारिश हुई। ये बारिश 1.30 से 2 घंटे हुई। करनाल में कुछ जगह तो ओलावृष्टि भी हुई। प्रदेश के कई जिलों में बूंदा बांदी हुई।
इस बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पौने 10 बजे के जारी बुलेटिन में 7 जिलों में अगले 2 या 3 घंटे के दौरान 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने और अलग-अलग क्षेत्र में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

रात के तापमान में औसतन 0.5 डिग्री की गिरावट आई है। फिलहाल जहां इस बारिश से गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के लिए ये बारिश काल बनकर आई है।