Sapna Choudhary Fees : जानिए, मशहूर सपना डांसर एक 1 घंटे की कितनी फीस करती है चार्ज 

sapna choudhary : हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी को आज कौन नहीं जानता है। सपना चौधरी के स्टेज शो को देखने के लिए लाखों में फैंस की भीड़ इकट्‌ठी हो जाती है। सपना एक स्टेज शो की फीस लाखों में चार्ज करती है। आइए नीचे खबर में जानते हैं सपना की कमाई...

 

NEWS HINDI TV, DELHI : सपना चौधरी हरियाणा की क्वीन बन गई हैं, जिनकी चर्चा हरियाणवी और पंजाबी सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड तक होती है। बीते कुछ सालों में सपना की मेहनत और लगन को फैंस ने अपनी आंखों से देखा है। जहां पहले सपना हरियाणा में छोटे-मोटे स्टेज शो करती थीं तो वहीं आज के समय में वह डांसिंग क्वीन बन गई हैं, जिनके शोज में भारी भीड़ नजर आती है। सपना चौधरी के डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर तहलका मचा देते हैं। इतना ही नहीं, उनके गानों का फैंस को हमेशा इंतजार रहता है। लेकिन अपने काम के लिए सपना मोटी रकम चार्ज करती हैं। आइए आज आपको सपना की फीस से लेकर कुल संपत्ति के बारे में बताते हैं।


14 साल की उम्र में शुरू किया काम


सपना चौधरी ने जब अपने काम की शुरुआत की थी तब वह महज 14 साल की थीं। उन दिनों सपना ने घर की खराब आर्थिक स्थिति की वजह से स्टेज शोज करने शुरू किए थे लेकिन धीरे-धीरे यह काम सपना की पहचान बन गया है। एक समय था जब सपना चौधरी एक स्टेज शो के लिए महज 3100 रुपये चार्ज करती थीं। लेकिन अब वह एक शो के लिए लाखों में चार्ज करती हैं।

लाखों में फीस लेती हैं सपना चौधरी

<a href=https://youtube.com/embed/oXR4a6fdknQ?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/oXR4a6fdknQ/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Pani Chhalke | Sapna Choudhary Dance Performance | Hardoi UP | New Haryanvi Songs Haryanavi 2022" width="640">


सपना चौधरी अब हरियाणा के अलावा, देश के कई राज्यों में स्टेज शोज करती हैं और उनसे वह चंद घंटों में लाखों कमा लेती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सपना एक स्टेज परफॉर्मेंस के लिए 25 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं। इसके अलावा, अगर वह किसी इवेंट में दो से तीन घंटे के लिए शामिल होती हैं, तो उसके लिए भी वह तीन लाख रुपये वसूलती हैं। इतना ही नहीं, डांसर एक म्यूजिक वीडियो के लिए मोटी रकम लेती हैं। दावा है कि वह एक म्यूजिक वीडियो के लिए 50 लाख रुपये तक लेती हैं।

सपना चौधरी की कुल संपत्ति


सपना चौधरी की कुल संपत्ति भी करोड़ों में है। रिपोर्ट के मुताबिक, सपना चौधरी की कुल संपत्ति 50 करोड़ के आसपास है। इसके अलावा, सपना लग्जरी गाड़ियों की भी मालकिन हैं। उनके पास कई महंगी कार हैं।