Sapna Choudhary UP Bihar : भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर सपना चौधरी ने किया चौकाने वाला खुलासा
 

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को भला कौन नहीं जानता है। छोटे-छोटे कार्यक्रमों से डांस कर शुरूआत करने वाली सपना अब भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) में बड़े बड़े सितारों के साथ काम कर रही हैं, जिनमें से 2 नाम खेसारी लाल यादव और पवन सिंह हैं। वहीं...

 

NEWS HINDI TV, DELHI : हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को भला कौन नहीं जानता है। छोटे-छोटे कार्यक्रमों से डांस कर शुरूआत करने वाली सपना अब भोजपुरी इंडस्ट्री में बड़े बड़े सितारों के साथ काम कर रही हैं, जिनमें से 2 नाम खेसारी लाल यादव और पवन सिंह हैं। वहीं इसको लेकर एक इंटरव्यू में सपना चौधरी से सवाल किया गया कि उनका सफर कैसा रहा था। इसका जवाब देते हुए सपना की हंसी छूट गई।
 

भोजपुरी इंडस्ट्री कैसी है सच मत सुनो कोई फायदा नहीं"


सवाल का जवाब देते हुए सपना ने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री कैसी है सच मत सुनो कोई फायदा नहीं है, लेकिन आर्टिस्ट बहुत अच्छे हैं और वो आर्टिस्ट भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए बहुत काम भी कर रहे हैं। सपना ने बताया कि जैसे मैंने अपनी इंडस्ट्री को जगह जगह रिप्रेजेंट किया है, वैसे ही कई बड़े आर्टिस्ट भोजपुरी में भी हैं, जो भोजपुरी लैंग्वेज को प्रमोट कर रहे हैं, तो बढ़पन है।
 

मैं एक्टर बनी कहां हूं अभी- सपना चौधरी


साथ ही जब हरियाणवी डांसर सपना चौधरी से पूछा गया कि उनका परफॉर्मर से एक्टर बनने का सफर कैसा रहा, जिसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा मैं एक्टर बनी कहां हूं अभी, अभी लोगों ने एक्टिंग देखी नहीं मेरी, मैंने छुपाए रखी है। सपना के भोजपुरी इंडस्ट्री की सच्चाई दर्शकों को न बताए जाने पर इंडस्ट्री में तहलका मचा डाला है। सपना चौधरी ने खेसारी लाल यादव के साथ भी कुछ महीनों पहले मटक मटक गाना रिलीज किया था जिसे करीबन 21 मिलियन से भी ज्यादा बार सुना गया।

<a href=https://youtube.com/embed/s9AICwTKgOg?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/s9AICwTKgOg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">


बता दें कि सपना चौधरी अपने नृत्य प्रदर्शन के लिए बहुत लोकप्रिय हैं। उनके डांस वीडियो अक्सर इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। इसके साथ ही सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए 'बिग बॉस' के ग्यारहवें सीजन में भाग लेने के बाद सपना ने काफी लोकप्रियता हासिल की।