Sapna Choudhary Viral : सपना के हर ठुमके पर हुआ शोर शराबा, बीच में ही रोकना पड़ा शो

Sapna Choudhary Video Viral :  सपना चौधरी वो नाम बन चुका है जो किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सपना के डांस शो में लोग हजारों की संख्या में पहुंचते है। सपना का लचकता फिगर लोगों को अपना दीवाना बना देता है। लोग पास आने को बेताब दिखते हैं। ऐसा ही कुछ आज के डांस शो के दौरान हुआ।

 

NEWS HINDI TV (sapna choudhary)।  लोक गायिका और डांसर सपना चौधरी (sapna choudhary Stage Show) की ‘हरियाणवी नाइट’ को दर्शकों के हंगामे के बाद बीच में ही रोकना पड़ गया। कुछ शरारती तत्व सुरक्षा चक्र को तोड़कर डांस करते हुए मंच तक आ गए। 


उन्हें काबू करने में पुलिस से धक्का-मुक्की होने लगी। पुलिस को लाठियां तक भांजनी पड़ीं। हंगामा होते देखकर सपना (Sapna Choudhary Dance) ने बीच में ही कार्यक्रम को रोक दिया। 

ये भी देखें : खरबूजे सी जवानी पर सपना ने काटा गदर

डांस के दौरान बेकाबू हुए लोग


हरियाणवी रंग से सराबोर मुरादाबाद के लोग ‘गोली चल जावेगी..’ गाने पर उनकी धमाकेदार एंट्री पर झूमने लगे। हर बीट पर सपना (sapna choudhary New Video) के ठुमकों से कार्यक्रम पूरे शबाब पर था। सपना चौधरी की एक झलक पाने के लिए दर्शक बेकाबू हो रहे थे। उनकी तस्वीर और सेल्फी के लिए मंच के पास तक पहुंचे लोग कुछ समझने को तैयार नहीं थे।

ये भी देखें : खरबूजे सी जवानी पर सपना ने काटा गदर

आयोजकों के समझाने के बावजूद लोग नहीं माने। पुलिस को उन्हें नियंत्रित करने के लिए लाठियां भांजनी पड़ीं। कुछ लोग मामूली चोटिल हो गए। दर्शकों को कार्यक्रम खत्म करने की धमकी देकर लोगों को शांत कराना पड़ा। इसके बाद मंच के सामने पुलिस बल तैनात करके एक बार फिर सपना (sapna choudhary Dance) ने अपने हरियाणवी अंदाज में डांस शुरू किया। 

ये भी देखें : खरबूजे सी जवानी पर सपना ने काटा गदर 


सपना चौधरी ने फिट सूट में ढहाया कहर


मशहूर गाने ‘घूंघट ओढ़ ले..’ और ‘तेरी आख्या का यो काजल’ पर हरे पटियाला सूट में Sapna Choudhary के हाई वोल्टेज डांस ने दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया।  मोबाइल पर वीडियो (sapna video) बनाते हुए दर्शक नजर आए। सभी उनके डांस के दीवाने हो गए थे।

<a href=https://youtube.com/embed/K0OhXmdL5nQ?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/K0OhXmdL5nQ/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इसी दौरान एक बारगी फिर मंच के पास खड़े लोगों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसके बाद सपना चौधरी (sapna choudhary stage show) को आराम के लिए बैक स्टेज भेजा गया। दर्शक यही समझते रहे कि सपना दोबारा मंच पर लौटेंगी और प्रोग्राम दोबारा शुरू होगा, लेकिन फिर वो दोबारा मंच पर नहीं आईं।