News hindi tv

बहू के साथ ससुर बनाता था संबंध, मना करने पर पति देता था सजा, फिर हुआ...

राजस्थान के सीकर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, एक शादीशुदा महिला ने अपने ससुर और पति पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि ससुर और पति के दोस्त उसके साथ गंदी हरकतें करते हैं। जानिये क्या है पूरा मामला

 | 
बहू के साथ ससुर बनाता था संबंध, मना करने पर पति देता था सजा, फिर हुआ...

NEWS HINDI TV, DELHI : राजस्थान के सीकर जिले में एक विवाहिता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने कहा कि उसका पति उस पर उसके पिता और दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है।

महिला ने इस सबंध में उद्योग नगर थाने में पति अपने सुसर पर केस दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को बताया कि बीते सोमवार को वह नहाने गई थी, इस दौरान उसका ससुर भी बाथरूम में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और थाने पहुंचकर उसी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार मामला जिले के उद्योग नगर थाना इलाके का है। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि वह विधवा है। कुछ साल पहले उसकी शादी नीमकाथाना में हुई थी। एक बच्चा होने के बाद पति की मौत हो गई थी।

इसके बाद वह दूसरे व्यक्ति के साथ रहने लगी, लेकिन आए दिन वह उसके साथ मारपीट करता था। इस बीच उसने एक बेटी को जन्म दिया। इसके कुछ समय बाद महिला ने उस व्यक्ति को छोड़ दिया। महिला के दो पूर्व पतियों से दो बच्चे हैं। महिला ने बताया कि इसके बाद घर खर्च के लिए वह झाडू्-पौंछा लगाने का काम करने लगी।


इस दौरान उसकी मुलाकात मुकेश हुई। कुछ दिन बाद दोनों ने अदालत में लिव इन रिलेशनशिप का इकरारनामा कर लिया और फिर साथ रहने लगे। 15 दिन बाद ही आरोपी मुकेश उसके साथ शराब पीकर मारपीट करने लगा। जिसकी शिकायत उसने पुलिस से की तो उसने दोनों के बीच राजीनामा करा दिया।

इसके बाद से आरोपी मुकेश महिला पर उसके पिता और दोस्त के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। महिला का आरोप है कि बीते सोमवार को वह नहाने गई तो उसका ससुर भी बाथरूम आ गया और उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और फिर थाने पहुंचकर उसके खिलाफ रुपये झूठा केस दर्ज करा दिया।  

पति ने दर्ज कराया था केस

इससे पहले 14 अगस्त को मुकेश कुमार पुत्र महावीर सिंह ने थाने में एक केस दर्ज कराया था। पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में उसने बताया था कि 13 जून को उसने एक महिला के साथ कोर्ट में लिव इन रिलेशनशिप में रहने का इकरारनामा किया था।

इसके बाद दोनों घर आ गए, लेकिन कुछ देर बाद महिला काम होने की बात कहकर बाहर चली गई। दो दिन बाद वह घर वापस आई और  पांच लाख रुपये, मोबाइल और गहने मांगने लगी। चार-पांच दिन में ऐसा नहीं करने पर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देने लगी।

19 जून को संतोश एक बार फिर मुकेश के घर आई। एफआईआर के डर से मुकेश ने उसे चार लाख रुपये और गहने दे दिए तो वह वापस चली गई। इसके बाद 28 जून को मोबाइल फोन भी दे दिया।

मुकेश ने पुलिस को बताया कि यह सब करने के बाद भी उसने उसका पीछा नहीं छोड़ा। वह लगातार उससे रुपयों की डिमांड करने लगी। बीते शनिवार आरोपी महिला संतोष ने घर आकर 50 हजार रुपये की मांग कर दी। नहीं देने पर उसके और परिजनों के साथ गाली-गलौज भी की।