News hindi tv

Agra News : शादी के 2 साल तक पति ने नहीं आने दिया नज़दीक, महिला ने की शिकायत

up news  : शादी के बाद पति और पत्नी के बीच रिलेशन का होना बहुत जरूरी है और इसके बिना दोनों का रिश्ता फीका होने लगता है।  यहां पर एक महिला अपनी आप बीती सुनाते हुए बताती है की शादी के 2 साल बाद तक पति ने उसे अपने नज़दीक नहीं आने दिया और हर बार कोई न कोई बहाना बना देता है , महिला अपनी शिकायत लेकर थाने जा पहुंची।  आइये डिटेल में जानते हैं पूरा मामला
 | 
extramarital affair

News Hindi TV, Delhi : यूपी के आगरा में एक हैरान-परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने पुलिस को अपने सॉफ्टवेयर इंजीनियर को लेकर जो बातें बताईं हैं, उसे सुनकर पुलिस ने चकरा गई। महिला का आरोप था कि शादी के दो साल बाद भी उसका पति उसके साथ नहीं रहता और न ही वह नौकरी पर अपने साथ ले जाता है। शादी के बाद से ही उसने दूरी बना रखी है। महिला ने बताया कि जब वह मायके चली जाती है तो पति घर आता है केवल अपने माता-पिता से मिलने। 

उसका आरोप है कि उसका पति शारीरिक संबंध बनाने में भी अक्षम है। महिला का आरोप है कि पति की कमियों के चलते उसके ससुराल वाले मुझसे पीछा छुड़ाना चाहते हैं। इसके लिए वह लगातार दहेज की मांग कर रहे हैं। महिला पूरे मामले को लेकर परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंची हैं।

Chanakya Niti : लालची महिलाओं की पहचान इस तरह से करें, चाणक्य नीति में बताया है पहचान करने का तरीका


मामला फतेहाबाद थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार यहां की रहने वाली  युवती ने एमबीए कर रखा है। उसकी दो साल बाद ताजगंज निवासी युवक से शादी हुई थी, जो कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। महिला ने बताया कि उसका पति दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच रिश्ते ठीक नहीं हैं। पति अक्सर दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। घर पर बुलाने के बाद भी नहीं आता है और न ही वह उसे अपने साथ दिल्ली ले जाता है। 

महिला ने बताया कि जब भी फोन पर पति से दिल्ली जाने की बात कहती हूं तो वह मना कर देता है। महिला का आरोप है कि जब वह अपने मायके चली जाती है तो उसका पति अपने घर आता है और अपने माता-पिता से मिलकर वापस चला जाता है। पीड़िता ने बताया कि कभी घर में रहते हुए अगर उसका पति दिल्ली से आ भी जाता है तो उससे दूरी बनाकर रखता है। 


सास-ससुर से शिकायत कर पति ने कर दी पिटाई

7th Pay Commission : परसों (28 march) कर्मचारियों को मिलेगी गुड न्यूज़, इतना बढ़ जायेगा DA

महिला का आरोप है कि पति की हरकतों की शिकायतें जब उसने अपने सास-ससुर से की तो उसके पति ने उसकी पिटाई कर दी। ससुराल वाले अब दहेज की मांग को लेकर परेशान कर रहे है। महिला ने बताया कि पिछले दो महीने से वह मायके में रह रही है। महिला ने अपने पति पर शारीरिक रूप से अक्षम होने का भी आरोप लगाया है। मामला अब परिवार परामर्श केंद्र में हैं। काउंसलर ने बताया कि दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया गया था। दोनों पक्षों के लोगों को समझाने की कोशिश की गई थी, लेकिन बातचीत नहीं बनी है।