News hindi tv

Agra news : प्रेमिका के साथ फ्लैट में रंगरलिया मना रहा था पति, पुलिस के साथ पहुंची पत्नी

Extramarital affair : शादी में धोखा देना आजकल आम बात हो गई है। ऐसे ही एक महिला को उसका पति धोखा दे अपनी प्रेमिका से मिलने जा रहा था। पत्नी को अपने पति पर शक हुआ तो पति को रंगे हाथ पकड़ने के लिए महिला ने पति का पीछा किया। तभी महिला ने अपने पति को किसी दूसरी औरत के साथ गुलछररे उडाते पकडा। जानिए पूरा मामला विस्तार से।

 | 
Agra news : प्रेमिका के साथ फ्लैट में रंगरलिया मना रहा था पति, पुलिस के साथ पहुंची पत्नी

NEWS HINDI TV, DELHI : यूपी के आगरा में एक अजब मामला (Strange case) सामने आया है। जहां प्रेमिका के साथ पति को रंगे हाथों पकड़ने (extramarital affair) के लिए एक महिला मैनपुरी से आगरा आ गई। यहां तक कि उसने अपने पिता को भी बुला लिया। काफी देर तक जब फ्लैट का दरवाजा नहीं खुला तो महिला वहीं धरने पर बैठ गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि पुलिस ने दरवाजा तोड़ने से इनकार करते हुए वापस लौट गई।  


मैनपुरी के घिरौर के रहने वाले एक कारोबारी ने अपनी बेटी की शादी साल 2018 में इस शख्स से करवाई, ये शख्स कई कोल्ड स्टोरेज का मालिक है और इसके साथ ही ये कई स्कूल भी चलाता है । महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी डेढ़ साल की बेटी है। पति दवा लेने और कारोबार के सिलसिले में अकसर आगरा आया करते हैं। उसे पहले उन पर शक (doubt) नहीं था लेकिन धीरे-धीरे पति का व्यवहार बदलने लगा। ससुराल में उसका उत्पीड़न शुरू हो गया। पति उससे झूठ बोलने लगे। 


महिला ने बताया कि यह देख उसने खुद ही छानबीन शुरू की। तब पता लगाया कि पति का मथुरा की रहने वाली एक युवती से अवैध संबंध हैं। पति ने आगरा में किराए पर फ्लैट ले रखा है। प्रेमिका के साथ वहां रहते हैं। प्रेमिका को आगरा में पत्नी का दर्जा दिया है। महिला के मुताबिक दो दिन पहले पति आगरा आए थे। उसे जानकारी हुई कि पति प्रेमिका (Girlfriend) के साथ रह रहे हैं।  उसने मायके वालों के साथ आगरा के ताजगंज के एकता चौकी क्षेत्र में अंसल एमराल्ड हाइट्स अपार्टमेंट आ गई। वहां की पार्किंग में पति की दोनों गाड़ियां खड़ी मिलीं। गार्ड से उसने पता किया कि जिसकी गाड़ी हैं वह किस फ्लैट में रहता है। फिर फ्लैट नंबर पता चलने पर वह ऊपर आ गई। दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई दरवाजा नहीं खोल रहा है।


 महिला ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस बुलाई

महिला ने 112 नंबर पर फोन किया। दो बार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भी दरवाजा खटखटाया लेकिन नहीं खुला। पुलिस यह कहकर वापस लौट गई कि अंदर कोई अपराधी नहीं है जो पुलिस दरवाजा तोड़ दे। महिला ने शाम को दोबारा फोन किया, पुलिस पहुंची लेकिन कुछ देर रुककर वापस लौट आई।


पुलिस ने देखी सीसीटीवी फुटेज

इंस्पेक्टर ताजगंज जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सोसाइटी वालों से संपर्क किया है। सीसीटीवी फुटेज (CCTV) देखे जा रहे हैं। फ्लैट में महिला का पति अपनी प्रेमिका के साथ है पहले इसकी पुष्टि की जाएगी। उसके बाद दरवाजा खुलवाने के प्रयास किए जाएंगे।