News hindi tv

Chanakya Niti : पति से असंतुष्ट महिलाएं करती हैं ये इशारे, हर पुरुष के लिए जानना है जरूरी

Chanakya Niti for married life : यह तो आप जानते हैं कि चाणक्य नीति में धन, तरक्की, वैवाहिक जीवन, मित्रता और दुश्मनी जैसे मुद्दों का समाधान भी बताया गया है। और वैवाहिक जीवन के बारे में तो आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) नीति में बहुत कुछ कहां गया हैं। आपको बता दें कि चाणक्य नीति के अनुसार जो औरत पति से असंतुष्ट होती हैं वो ये इशारे करती हैं। जसके बारे में हर पति को जानकारी होना जरूरी हैं। 
 | 
Chanakya Niti : पति से असंतुष्ट महिलाएं करती हैं ये इशारे, हर पुरुष के लिए जानना है जरूरी

NEWS HINDI TV, DELHI: चाणक्य नीति (Chanakya Niti) के बारे में आज लगभग हर कोई जानता है। चाणक्य को महान ऐसे ही नहीं कहा गया है। उनकी कही बातें आज भी लोग अपने जीवन में ढालते हैं। ऐसे करने वाले हमेशा खुशहाल जीवन (happy life) व्यतीत करते हैं।

आपको बता दें कि आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) नीति की बातें सुखी जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। आज हम भागदौड़ में कई ऐसी बातें भूल जाते हैं जो बहुत जरूरी होती हैं और उनके बिना हम न चाहते हुए भी अपने प्रियजनों को ठेस पहुंचा देते हैं। ऐसे में चाणक्य नीति का पालन करना जरूरी हो जाता है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में शादीशुदा जीवन (Chanakya Niti for married life) को सुखमय बनाने के लिए भी कई बातें लिखी हैं। कई बार ऐसा होता है कि औरतें अपने पति से संतुष्ट नहीं होती और पति को इस बारे में पता नहीं चल पाता। आइये आपको बताते हैं पत्नियां जब असंतुष्ट होती हैं तो क्या इशारा करती हैं।

चाणक्य नीति में महिलाओं के ऐसे इशारों के बारे में बताया गया है जो वे असंतुष्ट होने पर (Woman dissatisfied with her husband) करती हैं। इन इशारों को भांप कर कोई भी पति अपनी पत्नी को संतुष्ट कर सकता है। पत्नी की नाराजगी को दूर करने के लिए चाणक्य नीति (Chanakya Niti) की इन बातों का जरूर ध्यान देना चाहिए।

बात कम करना:

पत्नियों को बातूनी भी कहा जाता है। जब पत्नी बहुत खुश होती है तो अपने पति बहुत ज्यादा बात करती है। कभी तो पति को कहना पड़ता है कि बस करो कितना बोल रही हो। अगर आपकी पत्नी भी बहुत बातें करती है और अचानक शांत हो जाए तो समझ जाइये कि वह असंतुष्ट है। यानी आपकी किसी बात से वह नाराज चल रही है। कम बात करना पत्नियों के असंतुष्टि बारे में इशारा करता है। ये संकेत मिलते ही आप अपनी पत्नी से बात करिये और जानिये कि वह किस बात से परेशान है। ऐसा करने से वह बात आप से शेयर करेगी और फिर पहले की तरह हो जाएगी।

हर बात पर गुस्सा आना:

हर कोई जानता है कि पति अपनी पत्नियों के लिए कितने महत्वपूर्ण होते हैं। एक पत्नी कभी भी अपने पति को नाराज नहीं करना चाहती. ऐसे में अगर आपकी पत्नी आपसे चिढ़ने लगे यानी बात-बात पर झगड़ने लगे और गुस्सा करने लगे तो समझ जाएं कि वह किसी न किसी बात से असंतुष्ट है। इस भाव को ध्यान में रखते हुए आपका अगला कदम अपनी पत्नी को खुश करना होना चाहिए।

बस अपने बारे में सोचना:

पत्नियों के बारे में कहा गया है कि वे अपने पति के हर जरूरत का ख्याल रखती हैं। अगर आपकी पत्नी अचानक आपसे दूरी बना ले या आपको लगे कि वो सिर्फ अपने बारे में सोच रही है और आपका ख्याल नहीं रख रही है तो आपको समझ लेना चाहिए कि वह किस न किसी बात से असंतुष्ट है। हो सकता है कि वह आपकी किसी बात से नाराज हो, इसे ध्यान में रखते हुए आपको पत्नी से तसल्ली से बात करनी चाहिए। उसकी समस्या को समझकर उसकी परेशानी को दूर करना चाहिए। ऐसा करने आपकी पत्नी को संतुष्टि मिलेगी और वह फिर पहले की तरह आपसे प्यार करने लगेगी।