News hindi tv

Chanakya Niti : जिन महिलाओं के इन जगहों पर होता है तिल, उन्हें मिलता है खूब मान सम्मान और तरक्की

Moles On Body Meaning : आचार्य चाण्क्य ने अनले नीति शास्त्र में महिलाओं के कई गुणों के बारे में जिक्र किया है, उन्होने बताया कि जिन महिलाओं के इन जगहों पर होता है तिल, उन्हें मिलता है खूब मान सम्मान और तरक्की, आइए खबर में जानते है इनके बारे में विस्तार से।

 | 
Chanakya Niti : जिन महिलाओं के इन जगहों पर होता है तिल, उन्हें मिलता है खूब मान सम्मान और तरक्की

NEWS HINDI TV, DELHI : प्रत्येक व्यक्ति के शरीर के कई हिस्सों में तिल मौजूद होते हैं। कहा जाता है कि व्यक्ति के शरीर पर मौजूद तिलों का बड़ा महत्व होता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ये तिल व्यक्ति की जिंदगी के कई राज (many secrets of life) खोलते हैं। शरीर पर मौजूद इन तिलों से व्यक्ति के भविष्य के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पुरुष और महिला के शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर मौजूद तिलों का अलग-अलग महत्व होता है। आज हम आपको महिलाओं के शरीर पर मौजूद शुभ तिलों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए आज जानते हैं कि महिलाओं के किन हिस्सों पर तिल होना शुभ माना जाता है...

महिलाओं के माथे पर तिल


महिलाओं के माथे पर तिल होना समृद्धि का प्रतीक है। महिला के माथे पर तिल यदि बीच में हो तो ये ज्ञान का प्रतिनिधित्व करता है। वहीं माथे पर दाहिनी ओर मौजूद तिल महिला को प्रसिद्धि और सफलता दिलाता है।

भौहों के बीच तिल


सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं की भौहों के बीच में तिल होता है वे बहुत भाग्यशाली होती हैं। ये महिलाएं बुद्धि से संपन्न होती हैं। यदि दाहिनी या बाईं भौंह पर तिल हो तो वे महिलाएं बहुत पैसा कमाती हैं।

 

महिलाओं के होंठ के ऊपर तिल


सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं के होंठ के ऊपर तिल होता है ऐसी महिलाएं बहुत आकर्षक होती हैं। साथ ही ये काफी मेहनती भी होती हैं। अपने मेहनती स्वभाव की वजह से ये हर काम में सफलता हासिल करती हैं।

महिलाओं के कंधे पर तिल


यदि किसी महिला के कंधे पर तिल होता है, तो ऐसी महिला को समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है। ऐसी महिलाएं सभी सुख-सुविधाओं के साथ अपना जीवन बिताती हैं। साथ ही अपने जीवन में धीरे-धीरे आगे बढ़कर अपने लक्ष्य भी पूरे कर लेती हैं।
 

गालों पर तिल


महिला के गालों पर मौजूद तिल ये बताता है कि महिला के बहुत सारे दोस्त होंगे। आपके मित्र और परिवार आपके आस-पास सुरक्षित महसूस करते हैं। जिन महिलाओं के दाएं गाल पर तिल होता है वो मेहनती और दिल की साफ मानी जाती हैं। साथ ही इनके पास धन की कमी नहीं होती।
 

गर्दन पर तिल


सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं की गर्दन पर तिल होता है वे बहुत धैर्यवान होती हैं। ऐसी महिलाएं जीवन में अपनी मेहनत के दम पर बहुत कुछ हासिल कर सकती हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।