News hindi tv

DMRC : कैबिनेट से मिली मंजूरी, दिल्ली में इन 2 नए रूट पर चलेगी मेट्रो

दिल्ली में लगभग काम पर जाने वाले व्यक्ति मेट्रो से सफर करते हैं आप की जानकारी के लिए बता दे की अब मेट्रो के दो नए केबिन बनने वाले हैं, जी हाँ इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक नयी मेट्रो लाइन बनने वाली है। दूसरी ओर लाजपत नगर से संकेत जी ब्लॉक तक दूसरी लाइन बनेगी। आईये इस के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

 | 
कैबिनेट से मिली मंजूरी, दिल्ली में इन 2 नए रूट पर चलेगी मेट्रो

News Hindi TV(नई दिल्ली)। केंद्र सरकार की तरफ से दिल्ली वालो के लिए तोहफा दिया गया हैं जिसमे उन्हें दो नई मेट्रो लाइन का तोहफा दिया गया है। दिल्ली के इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ (Indralok to Indraprastha) तक नई मेट्रो लाइन बनेगी। इसके साथ ही लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक तक भी मेट्रो का नया रूट बनाया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक (Lajpat Nagar to Saket G Block) की लंबाई 8.385 किलो मीटर होगी। 8 किमी से ज्यादा ऐलिवेटेड रूट पर मेट्रो दौड़ेगी।

IRCTC : ट्रेन में चेन खींचने से पहले जान लें ये नियम, रेलवे ने दी अहम जानकारी

इतने करोड रूपये होंगे खर्च 


इंद्रलोक से इंदरप्रस्थ तक 12.377 किमी मेट्रो दोड़ेगी। 11.349 किमी अंडरग्राउंड मेट्रो (underground metro) दौड़ेगी। इस रूट पर कुल 10 मेट्रो स्टेशन होंगे। दोनों रूट पर मेट्रो चलाने में कुल 8400 करोड़ रुपये खर्च आयेगा।इंद्रलोक स्टेशन ऊंचा होगा यानी एलिवेटेड रोड मेट्रो होगा। जबकि इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर (Indralok-Indraprastha Corridor) पर मेट्रो स्टेशन भूमिगत यानी अंडरग्राउंड होगा। लाजपत नगर-साकेत-जी ब्लॉक कॉरिडोर (Lajpat Nagar-Saket-G Block Corridor) पर सभी स्टेशन एलिवेटेड होंगे।

इन जगह पर बनने वाले हैं स्टेशन 


लाजपत नगर से साकेत जी-ब्लॉक: लाजपत नगर (Lajpat Nagar), एंड्रयूज गंज, ग्रेटर कैलाश - 1, चिराग दिल्ली (Chirag Delhi), पुष्पा भवन, साकेत जिला केंद्र, पुष्प विहार, साकेत जी - ब्लॉक।

इंद्रलोक - इंद्रप्रस्थ: इंद्रलोक, दया बस्ती (Daya Basti), सराय रोहिल्ला, अजमल खान पार्क (Ajmal Khan Park), नबी करीम, नई दिल्ली, एलएनजेपी अस्पताल (LNJP Hospital), दिल्ली गेट, दिल्ली सचिवालय, इंद्रप्रस्थ।

मेट्रो से जुड़ने वाले हैं ये हिस्से 

डीएमआरसी का कहना है कि लाजपत नगर-साकेत जी ब्लॉक कॉरिडोर दक्षिणी दिल्ली (South Delhi) में कनेक्टिविटी में सुधार करेगा। एंड्रयूज गंज, ग्रेटर कैलाश जैसे इलाके और साकेत के कई इलाके अब मेट्रो से जुड़ जाएंगे। इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर ग्रीन लाइन (Indralok-Indraprastha Corridor Green Line) का विस्तार होगा और मेट्रो को मध्य दिल्ली के कई नए इलाकों तक ले जाएगा। कई नए इंटरचेंज स्टेशन बनेंगे जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों को आपस में जोड़ देंगे। 

यहां बनेंगे नए इंटरचेंज स्टेशन  

Bhojpuri : आम्रपाली ने आधी रात को बैडरूम में किया ताबड़तोड़ रोमांस


लाजपत नगर से साकेत जी-ब्लॉक: लाजपत नगर (वायलेट और पिंक लाइनों के साथ), चिराग दिल्ली (मैजेंटा लाइन के साथ) और साकेत जी ब्लॉक (गोल्डन लाइन के साथ)।

इंद्रलोक - इंद्रप्रस्थ: इंद्रलोक ( ग्रीन और रेड लाइन के साथ), नबी करीम (मैजेंटा लाइन के साथ), नई दिल्ली (येलो और ऑरेंज लाइन के साथ), दिल्ली गेट (वायलेट लाइन के साथ) और इंद्रप्रस्थ (ब्लू लाइन के साथ)।