News hindi tv

Fridge: अगर फ्रिज अच्छे से नहीं दे रहा कुलिंग तो ये छोटी सी टिप्स करें फॉलो

रेफ्रिजरेटर को गर्मी के समय में ठीक से चलाने के लिए और उसमें ठंडक बरकरार रखने के लिए आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होगा। यहां हम आपको 5 बातें बता रहे हैं
 | 
Fridge: अगर फ्रिज अच्छे से नहीं दे रहा कुलिंग तो ये छोटी सी टिप्स करें फॉलो

NEWS HINDI TV, DELHI:  बाहर कितनी गर्मी है, ये तो आपको बताने की जरूरत नहीं है। भयंकर गर्मी से बचने के लिए घर में कूलर और एसी का इस्तेमाल तो शुरू हो ही गया है। लेकिन हमारे घर में एक ऐसा अप्लायंस है जिसे हमारी ही तरह गर्मी से बचाने की जरूरत है। हम बात कर रहे हैं फ्रिज की। रेफ्रिजरेटर को गर्मी के समय में ठीक से चलाने के लिए और उसमें ठंडक बरकरार रखने के लिए आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होगा। यहां हम आपको 5 बातें बता रहे हैं जो आपके फ्रिज को लंबे समय तक ठीक रखने में मदद करेंगी।

 

 

फ्रिज हमेशा साफ रखें:

 


आपको यह ख्याल रखना चाहिए। अगर आपके फ्रिज में गंदगी जमती रहेगी तो इसके खराब होने के चांस ज्यादा हो जाएंगे। अगर आपका फ्रिज नया है तो इसकी कॉइल, ग्रिल के पीछे नीचे की तरफ होगी। इसे भी निरंतर साफ करने की जरूरत है। वहीं, जो कॉइल बाहर की तरफ होती हैं उनमें धूल जम जाती है और फिर इसे वैक्यूम करके निकाला जाता है।


फ्रिज को बंद रखें:


गर्मी है तो बच्चें कई बार फ्रिज खोलते हैं। फिर चाहें ठंडा पानी पीने के लिए या फिर आइसक्रीम लेने के लिए। बार-बार फ्रिज खोलना फ्रिज की कूलिंग में कमी ला सकता है।

फ्रिज में रखने से पहले चीजों को ठंडा करें:

 

कई बार ऐसा होता है कि हम गर्म खाना फ्रिज में रख देते हैं। जबकि हमें ऐसा नहीं करना चाहिए। जब तक खाना ठंडा न हो जाए। जब आप फ्रिज में कुछ गर्म रखते हैं, तो फ्रिज को उसे ठंडा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

फ्रिज में ज्यादा सामान रखें:


आपको सुनने में अजीब लग रहा होगा लेकिन कई बार ऐसा कहा जाता है कि फ्रिज में आपको ज्यादा सामान रखना चाहिए। फ्रिज में जितना सामान होगा उतना ही फ्रिज अच्छा चलेगा। इसके अलावा आपको फ्रिज की गैस का भी ध्यान देना चाहिए। अगर आपको कभी लगता है कि फ्रिज की गैस खत्म हो रही है तो आपको किसी टेक्नीशियन को बुलाकर चेक करा लेना चाहिए।

दीवार से कुछ दूरी पर रखें:


फ्रिज को हमेशा दीवार से कुछ दूर रकना चाहिए। इससे फ्रिज से जो गर्मी निकलती है वो आसानी से बाहर निकल जाती है। अगर फ्रिज को दीवार से चिपकाकर रखेंगे तो फ्रिज की गर्मी ठीक से बाहर नहीं निकल पाएगी और फ्रिज के खराब होने के चांस बने रहते हैं।