News hindi tv

Delhi Noida की लड़कियां यूपी में कर रही थी ये काम, 1 घंटे सर्विस का तीन हजार रुपये करती थी चार्ज

देह व्यापार जैसे मामलों को लेकर पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। हाल ही में पुलिस ने वाराणसी में एक गेस्ट हाउस में छापेमारी कर कई लड़कियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि लड़कियों को देह व्यापार के लिए बुलाया गया था। चलिए नीचे खबर में जानते हैं पूरा मामला....

 | 
Delhi Noida की लड़कियां यूपी में कर रही थी ये काम, 1 घंटे सर्विस का तीन हजार रुपये करती थी चार्ज

NEWS HINDI TV, DELHI : वाराणसी में बीएचयू के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में चल रहे हाईप्रोफाइल देह व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। यहां से पांच लड़कियां पकड़ी गई हैं। दिल्ली-नोएडा की यह लड़कियां न सिर्फ इसी गेस्ट हाउस में ग्राहकों को सेवा दे रही थीं बल्कि शहर के अलग अलग इलाकों के होटलों और घरों में जाकर भी सर्विस देती थीं।

बताया जा रहा है कि ग्राहकों से एक घंटे का ढाई से तीन हजार रुपये वसूले जाते थे, इसमें से लड़कियों को केवल एक हजार ही मिलता था। बाकि रुपए बुकिंग एजेंट और गेस्ट हाउस संचालक लेते थे। शुक्रवार की रात गेस्ट हाउस में छापेमारी के बाद गिरफ्तार की गईं। पकड़े जाने के बाद लड़कियों ने कई खुलासे किए हैं।

 

 


कई महीनों से चल रहा था गंदा धंधा- 


कई महीनों से यहां गंदा धंधा चल रहा था। इन लड़कियों के साथ ही एक लड़के और गेस्ट हाउस संचालक को पकड़ा गया है। छापेमारी के दौरान ही कुछ अन्य लड़के भी गेस्ट हाउस में थे लेकिन पुलिस की फनक मिलते ही वह फरार हो गए। मौके से पुलिस ने शक्तिवर्धक दवाओं के अलावा कई आपत्तिजनक वस्तुए भी बरामद की हैं। 


गेस्ट हाउस में बुलाई गई थी लड़कियां- 

 

 


लंका थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि नगवा इलाके में स्थित अरोमा गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा है। यहां दूसरे प्रदेशों और शहरों से लड़कियों को लाकर रखा गया है। यह लड़कियां गेस्ट हाउस में ही सेवा देने के साथ ही शहर के अलग अलग होटलों और घरों में भेजी जाती हैं। सूचना पुख्ता होने पर पुलिस ने गुरुवार की शाम यहां छापा मार दिया। 

पुलिस को देख भाग गए लड़के- 

इस दौरान कई लड़के तो फरार हो गए लेकिन पांच लड़कियां और एक युवक को पुलिस पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक दिलीप कुमार बिंद फुलवरिया कैंट वाराणसी का ही रहने वाला है। जबकि सभी लड़कियां बनारस के बाहर की हैं। इनमें सुमयला और रिया शुक्ला दिल्ली की हैं। सुनीता कुशीनगर, संगीता गोरखपुर और अलीना गोमसे देव उर्फ अवंतिका ग्रेटर नोएडा की रहने वाली है। पुलिस अब इन्हें यहां लाकर सेक्स रैकट चलाने वालों की तलाश कर रही है। 


लंका थाने के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि अरोमा गेस्ट हाउस के मालिक अविनाश पांडे हैं। सागर और सरदार ने गेस्ट हाउस को 60 हजार रुपए महीने पर किराए पर लिया था। इन दोनों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। यह लोग मोबाइल फोन के जरिए ग्राहकों से संपर्क करते थे। लड़कियों को गेस्ट हाउस में ही ठहराते थे। बुकिंग होने पर लड़कियों को कैंट रेलवे स्टेशन के सामने स्थिति होटलों, लंका और चंदौली के मुगलसराय तक में भेजा जाता था। 


ग्राहकों से एक घंटे के वसूले जाते थे ढ़ाई हजार से तीन हजार-

लड़कियों को फिक्स रकम मिलती थी। सरदार और सागर ग्राहकों से एक घंटे का ₹2500 से ₹3000 लेते थे। लड़कियों को₹ 1000 देते थे। पुलिस की मानें तो ज्यादातर गरीब लड़कियों को यह सब अपने झांसे में फंसाकर कॉल गर्ल के धंधे में उतार देते थे। पकड़ी गई ज्योति उर्फ संगीता और सुनीता के अनुसार उनके पति ने छोड़ दिया है। पति के छोड़ने के बाद दोनों पूरी तरह से सागर और सरदार की संपर्क में आ गई और अन्य लड़कियों को फोन कर अपने झांसे में फंसाकर बुलाती थीं।