News hindi tv

Goa Nightlife : रात 10 बजे के बाद गोवा की इन जगहों की नाइटलाइफ होती है बेहद रंगीन

Best Goa Nightlife Beaches: समंदर के खूबसूरत किनारों और शानदार झरनों के अलावा गोवा अपनी नाइटलाइफ के लिए भी काफी मशहूर है। सूरज, रेत और समंदर की इस धरती में कुछ शानदार नाइटक्लब और बार भी हैं जो पार्टी करने के लिए परफेक्ट हैं। यहां रात होते ही असली नाइटलाइफ (Goa best nightlife)  देखने को मिलती है। जानिए आइए जानते है उन बीचेस के बारे में, जो हैं अपनी हसीन रातों के लिए फेमस-

 | 
Goa Nightlife : रात 10 बजे के बाद गोवा की इन जगहों की नाइटलाइफ होती है बेहद रंगीन

NEWS HINDI TV, DELHI: युवा गोवा को घूमने के मामले में भारत की बेस्ट जगहों में से एक मानते है।फिर चाहे नार्थ गोवा चले जाएं या फिर साऊथ गोवा, यहां की वाइब  ऐसी है कि लोग यही के होकर रहना चाहते हैं। गोवा सबसे ज्यादा फेमस अपने मजेदार आकर्षणों के साथ-साथ इसकी रंगीन नाइटलाइफ के लिए मन जाता है, गोवा आए और बीचेस का जीकर न हो,  यहां आपको कई ऐसे बीचेस मिल जाएंगे।  जहां रोज शाम को डीजे पार्टी होती है और विदेशियों की भी खूब भीड़ देखने को मिलती है।

 

अगर आप गोवा जा रहे हैं, तो रात 10 बजे के बाद इन जगहों पर जाकर बेहतरीन नाइटलाइफ का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं। जानिए इन बेहतरीन जगहों के बारे में जो अपनी नाइटलाइफ के लिए प्रसिद्ध हैं।

 

 

 

1) बागा बीच 


गोवा की राजधानी पणजी से करीबन 17.3 किलोमीटर दूर स्थित बागा बीच (Baga Beach) हर रोज लाखों सैलानी मौज-मस्ती के लिए आते हैं। इस बीच पर आपको बेहतरीन नाइट क्लब (Night Club) , स्ट्रीट फूड वेंडर्स, वॉटर स्पोर्ट्स (water Sports) और काफी बार आसानी से देखने को मिल जाएंगे। ये बीच अपनी नाइट लाइफ के लिए भी काफी फेमस है। यहां लड़के लड़कियों की खूब भीड़ देखी जा सकती है।

 

2) कोल्वा बीच 


कोल्वा बीच साऊथ गोवा के बेस्ट बीचों में जाना जाता है। कोल्वा बीच (Colva Beach) अपने बेहतरीन नाइटलाइफ के लिए और स्वादिष्ट सी फूड के लिए मशहूर है। यहां आप अलग-अलग कॉकटेल (cocktails) लेने के साथ डांस का भी पूरा मजा ले सकते हैं।

 

3) अंजुना बीच, गोवा 


अंजुना बीच (anjuna Beach) पर देर रात तक पार्टियां भी चलती हैं, यहां क्रिसमस और न्यू ईयर (New year party) पर तो और भी धमाल देखने को मिलता है। अगर आप इस दौरान गोवा जा रहे हैं, तो आपको अंजुना बीच जरूर जाना चाहिए।

4) वागातोर बीच 


नार्थ गोवा में मापुसा रोड के पास मौजूद वागातोर बीच (Vagator Beach)  पणजी से 22 किमी की दूर पर स्थित है। यहां अन्य बीचों के मुकाबले भीड़ काफी कम रहती है। लेकिन यहां की बीच पार्टीज काफी फेमस है। यहां 500 साल पुराना पुर्तगाली किला भी देखा जा सकता है।


5) अश्वेम बीच


गोवा के उत्तर में मौजूद अश्वेम बीच (Ashvem Beach) पार्टीज के लिए जाना जाता है। इस बीच काफी भीड़ यहां देखने को मिलती है। यहां शांत वातावरण भी काफी देखा जा सकता है। बता दें, इस बीच की खूबसूरती लोगों को काफी पसंद आती है।


 

6) आरामबोल बीच 


ये बीच गोवा के सबसे खूबसूरत और शांत बीचेस में आता है। आरामबोल बीच (Arambol Beach) दोस्तों और फैमिली के साथ एक बेहतरीन डिनर का मजा लेने के लिए बेस्ट है। इस बीच के पास कई बेहतरीन कैफे और रेस्तरां भी आपको देखने को मिल जाएंगे।

7) पालोलेम बीच 


गोवा के दक्षिण छोर पर पालोलेम बीच (Palolem Beach) है जो काफी शांत और खूबसूरत है। यहां आप बेहतरीन बीच पार्टी के साथ-साथ बढ़िया खाना और वाटर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं। ये बीच विदेशी पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय भी है।