News hindi tv

UP के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, आई नई ट्रांसफर पॉलिसी

UP News - अगर आप कर्मचारी है तो ये खबर आपको जरूर जान लेनी चाहिए। दरअसल सरकार कर्मचारियों के लिए नई  ट्रांसफर पॉलिसी लाई है। जिसे जान लेना आपके लिए बेहद जरूरी है...

 | 
UP के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, आई नई ट्रांसफर पॉलिसी

NEWS HINDI TV, DELHI : राज्य सरकार के अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादलों के लिए योगी सरकार वर्ष नई स्थानांतरण नीति लाने जा रही है। कार्मिक विभाग ने स्थानांतरण नीति का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है जिसे मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री को भेजा गया है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद नई नीति पर जल्द ही कैबिनेट की मुहर लगवाई जाएगी।

 

 


 

कार्मिक विभाग ने तैयार किया नई स्थानांतरण नीति का ड्राफ्ट-  


योगी सरकार ने पिछले साल 14 जून को वर्ष 2022-23 के लिए स्थानांतरण नीति को मंजूरी दी थी। इस स्थानांतरण नीति की समयावधि समाप्त होने के कारण कार्मिक विभाग ने अब नई स्थानांतरण नीति का ड्राफ्ट तैयार किया है। सूत्रों के अनुसार प्रस्तावित स्थानांतरण नीति में कर्मचारियों के तबादलों के लिए एक माह की समयावधि निश्चित करने का प्रस्ताव है। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय उच्च स्तर पर लिया जाएगा।

नई स्थानांतरण नीति इसी माह लागू!


 

पिछले वर्ष की स्थानांतरण नीति में तबादलों के लिए 15 दिनों का समय दिया गया था। तय समयावधि में तबादले न होने पर विभिन्न विभाग इसकी समयसीमा बढ़ाने की मांग करते हैं या फिर बैक डेट में तबादले करते हैं। इसे देखते हुए नई नीति में तबादलों के लिए एक माह का समय दिये जाने का प्रस्ताव है। शासन की मंशा है कि नई स्थानांतरण नीति को इसी माह के उत्तरार्ध या फिर पहली जून से लागू कर दिया जाए