News hindi tv

Night Life के हैं शौकीन तो बेहद पसंद आएंगी ये जगह, यहां जरूर करें विजिट

Best Night Out Party Places:रात की चकाचौंध काफी लोगों को अच्छी लगती है. पार्टी करने वाले लोगों को नाइट लाइफ  (night party places) जीना बेहद पसंद है. पश्चिमी देशों में नाइट लाइफ का कल्चर काफी है. अगर आप भी नाइट लाइफ कल्चर(Late Night travelling) के शौकीन हैं तो हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां आपको बेस्ट नाईट लाइफ (Best Night life) मिलेगी। 
 | 
Night Life के हैं शौकीन तो बेहद पसंद आएंगी ये जगह, यहां जरूर करें विजिट 

NEWS HINDI TV, DELHI: आजकल के युवा नाइट कल्चर (night life culture) को काफी पसंद करते है। अक्सर उन्हें देर रात तक पार्टी करना, घूमना-फिरना, ट्रैवलिंग करना या फिर काम करना पसंद होता हैं। हमारे देश में पिछले कुछ समय से ऐसे लोगों की संख्या काफी बढ़ती जा रही है। चाहे वो देर रात तक पार्टी करने और जागने की आदत हो या नौकरी करने की ये आजकल ज्यादातर लोगो में पाई जाती है। अगर आप भी नाइट लाइफ कल्चर के शौकीन हैं तो हम आपको ऐसी कुछ जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां आपको बेस्ट नाईट लाइफ (Night Life) मिलेगी। यहां रात दिन के उजाले से ज्यादा हसीन होती है। इन शहरों में लोग देर रात निकलते हैं और जमकर पार्टी करते हैं। 

 

 

 

Night Life के लिए दिल्ली-एनसीआर की ये 4 जगहें लंदन से नहीं हैं कम, विदेश जैसा होगा नजारा

 

गोवा- (Goa) नाइट पार्टी या फिर ट्रैवल के लिए सबसे सेफ और अच्छी जगह है गोवा। वैसे गोवा पूरे विश्व में फेमस है। भारत में युवाओं की पहली पसंद गोवा होती है। गोवा के बीच जितने हसीन होते हैं रात उससे कहीं ज्यादा रंगीन होती हैं। गोवा में ऐसे कई होट्स या डिस्क हैं जहां रातभर पार्टी चलती है। यहां लोग इस कल्चर को खूब इंजॉय करते हैं। रात में गोवा की सड़कों पर निकलना अलग ही रोमांच पैदा कर देता है। खास बात ये है कि ये शहर बहुत सेफ भी है। 


मुंबई- (Mumbai) नाइट पार्टी के लिए दूसरा सबसे सेफ और खूबसूरत शहर है मुंबई। कहा जाता है कि मुंबई दिन में सोता है और रात में जागता है। शाम होते ही मुंबई की सड़कों पर रौनक होने लगती है। रात में सितारों की रौशनी से मुंबई और भी खूबसूरत लगता है। यहां नाइट आउट के लिए कई जगह हैं। मुंबई का कल्चर काफी मॉर्डन है। यहां आपको ऐसे कई पब मिल जाएंगे जहां रातभर पार्टी चलती है। आप अपने दोस्तों के साथ यहां जमकर मस्ती कर सकते हैं। 

Bihar News : बहनोई के संग फरार हुई पत्नी और जाते जाते कह गयी ये बात


 

 

चंडीगढ़- (Chandigarh) पंजाबी लोग पार्टी के काफी शौकीन होते हैं। ऐसे में पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ भी नाइट आउट के लिए अच्छी जगह है। यहां काफी देर रात कर पार्टी और म्यूजिक बजता रहता है। आप यहां के कई बढ़िया लोकेशन्स को घूम सकते हैं। नाइट रोड ट्रिप के लिए भी चंडीगढ़ अच्छा है। चंड़ीगढ़ की नाइट लाइफ (Night Life) आपको जरूर इंजॉय करनी चाहिए।


दिल्ली- (Delhi) देश की राजधानी दिल्ली भी अपनी नाइट पार्टीज के लिए काफी फेमस है। हालांकि दिल्ली सेफ्टी के मामले में थोड़ी पीछे है। दिल्ली में ऐसे कई पब और डिस्क हैं जहां देर रात तक पार्टी और मौज मस्ती होती है। आप कई जगहों पर अपनी फैमिली के साथ भी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। 

गुड़गांव- (Gurgaon) दिल्ली से सटा हुआ गुड़गांव भी ऐसा शहर है जहां देर रात तक पब और डिस्क खुले रहते हैं। गुड़गांव में लोग देर रात पार्टी करने पहुंचते हैं। हालांकि सुरक्षा के मामले में गुड़गांव काफी पीछे है तो अगर आप यहां लेट नाइट पार्टी के लिए निकल रहे हैं तो अपनी सुरक्षा का भी ख्याल रखें। 


 

Bihar News : बहनोई के संग फरार हुई पत्नी और जाते जाते कह गयी ये बात

 

देश की ये 5 जगहें लगती हैं हूबहू विदेश जैसी


बेल्जियम में टूमॉरोलैंड और गोवा में सनबर्न - (Tomorrowland in Belgium and Sunburn in Goa)


अगर आप पार्टी जैसी जगहों पर जाने का शौक रखते हैं या आपने तस्वीरों में भी ऐसी जगहों को देखा है, जहां डीजे पार्टी हो रही है और लोग खूब नाच-गा रहे हैं, तो इसके लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि गोवा में ही सनबर्न फेस्टिवल बेहद फेमस है। यहां दुनियाभर के सिंगर्स इस समारोह में आते हैं।

ब्राजील और कूर्ग - (Brazil and Coorg)


अगर आपको कॉफी पीना बेहद पसंद है, तो उसके लिए आपको ब्राजील जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि देश का कूर्ग डेस्टिनेशन भी किसी विदेश से कम नहीं लगती। दुनिया में ऐसी शायद ही कोई जगह होगी जो कूर्ग को पछाड़ सके। ये जगह देखने के लिए एकदम परफेक्ट है। अगर आपको कॉफी का बहुत शौक है, तो एक बार यहां जरूर जाएं।

High Court : पत्नी के नाम प्रोपर्टी खरीदने वालें जान लें हाईकोर्ट का ये बड़ा फैसला

सहारा मरुस्थल और थार मरुस्थल - (The Sahara Desert and The Thar Desert)

रेगिस्तान में ऊंट की सवारी एक ऐसी चीज है, जिसका अनुभव आपको अपने जीवन में एक बार तो जरूर लेना चाहिए। लेकिन हां, उसके लिए आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भारत में ही थार रेगिस्तान में ऊंटों की सवारी का रोमांच उठा सकते हैं। यहां के अद्भुत रेत के टीलों के साथ ऊंटों की पगडंडी, भगवा पगड़ी वाले स्थानीय लोग, खूबसूरत सूर्यास्त का मजा ले सकते हैं।


थाईलैंड और लक्षद्वीप - (Thailand and Lakshadweep):

हर किसी की इच्छा होती है कि एक बार वो आइलैंड पर घूमने के लिए जरूर जाए। लेकिन उसके लिए आपको थाईलैंड जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि खूबसूरत जगह तो भारत में भी मौजूद है। आप लक्षद्वीप जाकर आइलैंड और बीचेस का पूरा मजा ले सकते हैं। साथ ही यहां आकर आप नीले पानी के बीच खूबसूरत फोटोज भी खिचवा सकते हैं। यहां आप कई एक्टिविटीज भी कर सकते हैं, जैसे स्कूबा डाइविंग।