News hindi tv

Mahindra की कार खरीदनी है तो अभी न करें जल्दी, लॉन्च होगी ये 4 धांसू SUV

Mahindra : यदि आप भी एक अच्छी कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना चाहिए. यह इसलिए है क्योंकि भारतीय बाजार में कई कार निर्माता कंपनियां जल्द ही एक से अधिक उत्कृष्ट कारें लॉन्च करने वाली हैं. इसके अलावा, ये चार शानदार SUV भी लॉन्च किए जाएंगे। 
 | 
Mahindra की कार खरीदनी है तो अभी न करें जल्दी, लॉन्च होगी ये 4 धांसू SUV

NEWS HINDI TV, DELHI : अगर आप कोई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो थोड़ा ठहर जाइए। जी हां, क्योंकि आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में कई कार निर्माता कंपनियां एक से बढ़कर एक गजब कारें लॉन्च करने वाली हैं। इनमें से एक भारत की घरेलू कार निर्माता कंपनी महिंद्रा भी आने वाले दिनों में चार बेहतरीन SUVs लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अगर आप महिंद्रा की कोई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है, क्योंकि आज हम यहां पर महिंद्रा एंड महिंद्रा की अपकमिंग चार एसयूवी के बारे में बताने जा रहे हैं।इनमें नई ईवी भी शामिल है, जिनमें थार.ई और स्कॉर्पियो-N पर बेस्ड एक ग्लोबल पिकअप भी शामिल है।आइए इनकी डिटेल्स जानते हैं।

1. महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट-

महिंद्रा XUV300 का फेसलिफ्ट वैरिएंट 2024 की शुरुआत में आने की अधिक संभावना है। इसमें XUV700 से इंस्पायर एक अपडेटेड डिजाइन होगी। इंटीरियर को एक बड़ा अपडेट मिल सकता है, जबकि मौजूदा पावरट्रेन और ट्रांसमिशन ऑप्शन को बरकरार रखा जा सकता है।.

2. 5-डोर महिंद्रा थार-

महिंद्रा थार के 5-डोर वैरिएंट को सड़कों पर कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह मौजूदा 3-डोर वाले मॉडल की तुलना में काफी बड़ी होगी। यह 2.0L mStallion टर्बो पेट्रोल और 2.2L mHawk टर्बो डीजल इंजन के साथ आएगी। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ संचालित होगी। 


3. महिंद्रा XUV.e8 (XUV700 बेस्ड-

महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी की फ्यूचर की लाइनअप को अगले साल से XUV.e और BE रेंज के तहत पेश किया जाएगा। XUV.e8 2024 के अंत में आने वाली पहली कार होगी और इसे पहले ही कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। XUV700 पर बेस्ड XUV.e8 का डिजाइन पेटेंट कुछ समय पहले ही लीक हुआ था।


इसमें एक फुल-वाइड एलईडी लाइट बार, एक नया ग्रिल सेक्शन, न्यू डिजाइन किए गए हेडलैंप और कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप, फ्लश-टाइप डोर हैंडल, न्यू अलॉय व्हील्स का एक सेट मिलेगा। इसके डायमेंशन की बात करें तो ICE मॉडल से बड़ी होगी। यह 80 kWh बैटरी पैक के साथ आ सकती है।


4. महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस-

उम्मीद है कि महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस की कीमतें इस महीने के अंत में घोषित की जाएंगी और यह सात और 9 सीटर वाले कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध हो सकती है। एसयूवी 2.2L चार-सिलेंडर mHawk टर्बो डीजल इंजन से पावर प्राप्त करेगी, जिसे मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा। फीचर लिस्ट में नए अपडेट भी मिल सकते हैं और एसयूवी को स्कॉर्पियो क्लासिक के नीचे रखा जाएगा।