News hindi tv

Ajab-Gajab : चूहों को पकड़ने के लिए रेलवे ने खर्च किए 69 लाख, 41 हजार मे पकड़ा 1 चूहा

Indian Railway : यूपी रेलवे की अजीबोगरीब घटना सामने आई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक खबर जमकर वायरल हो रही है। उत्तर प्रदेश ने 168 चूहों को पकड़ने के लिए 69 लाख रुपये खर्च कर दिए। आइए नीचे खबर में जानते हैं पूरी सच्चाई-
 | 
 Ajab-Gajab : चूहों को पकड़ने के लिए रेलवे ने खर्च किए 69 लाख, 41 हजार मे पकड़ा 1 चूहा 

NEWS HINDI TV, DELHI : उत्तर रेलवे ने 3 साल में चूहे पकड़ने के लिए के लिए 69 लाख रूपए खर्च कर दिए। रेलवे ने चिन्हित 168 चूहों को पकड़ने के लिए 3 साल में यह खर्च हुआ है। यानी एक चूहे को पकड़ने के लिए रेलवे का 41 हजार रुपए खर्च हुआ। चंद्रशेखर गौर की आरटीआई के जवाब में हुआ खुलासा।

लखनऊ। उत्तर रेलवे ने 3 साल में चूहे पकड़ने के लिए के लिए 69 लाख रूपए खर्च कर दिए। रेलवे ने चिन्हित 168 चूहों को पकड़ने के लिए 3 साल में यह खर्च हुआ है। यानी एक चूहे को पकड़ने के लिए रेलवे का 41 हजार रुपए खर्च हुआ। चंद्रशेखर गौर की आरटीआई के जवाब में हुआ खुलासा।

उत्तर रेलवे की लखनऊ डिवीजन ने ही RTI का जवाब दिया। फिरोजपुर, मुरादाबाद डिवीजन ने RTI का जवाब नहीं दिया, चूहों को पकड़ने में हुए खर्च की सूचना मांगी गई थी।

आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर रेलवे ने 3 साल में 69 लाख रुपये खर्च कर दिए हैं। इसके जरिए 3 साल में 168 चूहों को पकड़ा गया है। हैरानी की बात है कि इस अनुसार एक चूहे को पकड़ने के लिए रेलवे का 41 हजार खर्च हुआ है।


लखनऊ मंडल रेलवे के पास इस यह जानकारी स्पष्ट रूप से उपलब्ध नहीं है कि चूहों की वजह से कितना नुकसान हुआ, लेकिन 69 लाख रुपये खर्च कर महज 168 चूहों को पकड़ने वाली रेलवे की बात पर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। जो सुर्खियों में है।