News hindi tv

Kaushambi UP : शादी के 5 महीने बाद ही दुल्हन बनी माँ, ससुराल वालों को लगा जोर का झटका

UP News : पुलिस के सामने एक अजीबो गरीब सा मामला आया है  जिसमें परिजनो ने बताया कि उनकी बहू ने शादी के 5 महीने बाद ही एक बच्ची को जन्म दिया है। इसी के साथ ही ससुराल वालो ने इस मामले को लेकर पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज करवाई। आइए जानते है क्या है मामला...

 | 
Kaushambi UP :  शादी के 5 महीने बाद ही दुल्हन बनी माँ, ससुराल वालों को लगा जोर का झटका 

NEWS HINDI TV, DELHI : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले (Kaushambi UP ) के नगर पंचायत करारी से चौंका देने वाली खबर सामने आई है। इस खबर को सुनकर सभी के होश उड गए। यहां ब्याही एक विवाहिता शादी के पांच महीने 12 दिन बाद ही माँ बन गई। इसकी जानकारी होते ही ससुरालियों को जोर का झटका लगा। सारे परिजन इस घटना से दंग रह गए। 

सोमवार की सुबह ससुराल पहुंची महिला को ससुरालियों (In-laws) ने अपनाने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। करारी कस्बे की एक महिला ने बताया कि उसने अपने बेटे का विवाह 20 मई 2023 को संदीपन घाट क्षेत्र में किया था।


ससुराल वालों ने बताया की शादी के कुछ महीने बाद (A few months later) ही बहु जब मायके गई तो ठीक 5 महीने और 12 दिनों बाद उनके पास फोन करके ये खबर पहुंची की नई नवेली दुल्हन ने एक बेटी को जन्म दिया है , ये खबर सुनने के बाद ससुराल वालों के होश उड़ गए और उन्होंने बहु के साथ बेटी को अपनाने से भी मना कर दिया | समाज की शर्म लिहाज के लिए ससुराल वालों ने इस बात को काफी दिनों तक छुपा कर रखा पर ऐसे मामले कहाँ छुपते हैं 

घर में नही दी ऐंट्री 


सोमवार सुबह ससुराल पहुंची बहू को घर में घुसने से मना किया गया तो आरोप है कि उसने गाली-गलौज करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। यह देख मौके पर लोगों का मजमा लग गया। आखिरी में सास व बहू (Mother-in-law and daughter-in-law) दोनों तहरीर लेकर थाना पहुंचीं।

करारी इंस्पेक्टर (Inspector) सुनील कुमार सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों को मंगलवार की सुबह थाने बुलाया गया है। बातचीत की जाएगी, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो प्रकरण परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया जाएगा।