News hindi tv

School Winter Vacation : दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और झारखंड में इतने दिन बच्चों की होगी छुट्टियां, बढ़ती ठंड से बंद रहेंगे स्कूल

School Winter Vacation : कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है, जिसके कारण बच्चों को स्कूल जानें में काफी परेशानी हो रही है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ी रही है राज्यों में सर्दियों की छुट्टियां का ऐलान किया जा रहा है। इस क्रम में अब हरियाणा, राजस्थान और झारखंड में भी विंटर वेकेशन की घोषणा कर दी गई है और साथ में यह भी बताया है कि अगर मौसम सामान्य नहीं होता है तो छुट्टियों को बढ़ाया भी जा सकता है, आइए आज आपको इस आर्टिकल के माध्यम से हम बताएंगे कि किन राज्यों में कब से कब तक स्कूल बंद हैं।

 | 
 School Winter Vacation : दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और झारखंड में इतने दिन बच्चों की होगी छुट्टियां, बढ़ती ठंड से बंद रहेंगे स्कूल

NEWS HINDI TV, DELHI : उत्तर भारत (North India news) के कई राज्यों में शीतलहर का दौर जारी है। स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कुछ समय के लिए स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। ठंड के कम होने पर दुबारा से स्कूल कब खुलेंगे। इसके साथ ही यह भी जानेंगे कि आखिर दिल्ली में इतने कम समय के लिए स्कूलों को क्यों बंद किया जा रहा है और सबसे लंबी छुट्टी कहां दी गई है।


दिल्ली के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए इस बार सात दिन के लिए विंटर वेकेशन होगा। यहां पर इस बार 01 से 06 जनवरी 2024 तक स्कूल बंद रहेंगे। रविवार होने के कारण 7 जनवरी को भी छुट्टी रहेगी। बता दें कि इस बार दिल्ली के स्कूलों में 15 दिन का अवकाश नहीं होगा। क्योंकि वायु प्रदूषण के चलते नवंबर में ही विंटर वेकेशन (winter vacation updates) घोषित कर दिया था।


पंजाब में सर्दी की छुट्टियां आज से शुरू हो रही हैं। पंजाब शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी, प्राइवेट और एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां की घोषणा कर दी है। पंजाब के सभी स्कूल 24 दिसंबर 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक बंद रहेंगे।
राजस्थान में विंटर वेकेशन 13 दिन का है। यहां पर सरकार ने 25 दिसंबर से 5 जनवरी 2024 तक सभी स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों की घोषणा की है। यहां पर 13 दिन के शीतकालीन अवकाश के बाद स्कूल खोले जाएंगे। अगर मौसम सामान्य नहीं होता है तो छुट्टियों को बढ़ाया भी जा सकता है।


झारखंड में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीत लहर को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को 26 से 31 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, राज्य में शीतलहर के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर अल्पसंख्यक विद्यालयों सहित सभी सरकारी और गैर सरकारी (सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त) विद्यालय और राज्य के सभी निजी विद्यालय 26 से 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। हालांकि माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित विद्यालय आवश्यकतानुसार 10वीं से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित कर सकते हैं।


 


 

जम्मू स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू (डीएसईजे) ने सबसे लंबी छुट्टी दी है। यहां पर 8वीं कक्षा तक की कक्षाओं में 11 दिसंबर 2023 से 29 फरवरी 2024 तक छुट्टियां रहेंगी। वहीं 9वीं से 12वीं क्लास की छुट्टियां 18 दिसंबर से 29 फरवरी 2024 तक हैं।

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी तथा प्राइवेट स्कूलों में 15 दिनों का शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश 1 जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी स्कूल ऑफलाइन मोड में स्कूल का संचालन नहीं कर सकेगा।