News hindi tv

Delhi की इस मार्केट में मिलता है शादी का सबसे सस्ता सामान, दूर-दूर से खरीदने आते हैं लोग

Delhi Market For Wedding Shopping : शापिंग करने में शादी में सबसे ज्यादा पैसा खर्च होता है। यही कारण है कि अगर आप शादी के लिए सस्ता सामान खरीदना चाहते हैं तो इस दिल्ली मार्केट का दौरा कर सकते हैं। इस दिल्ली मार्केट में शादी का सामान खरीदने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। 

 | 
Delhi की इस मार्केट में मिलता है शादी का सबसे सस्ता सामान, दूर-दूर से खरीदने आते हैं लोग

NEWS HINDI TV, DELHI : शादी का समय आ रहा है। शादी करने के लिए शॉपिंग करना बहुत मुश्किल है। यही कारण है कि शादी से 1-2 महीने पहले ही खरीदारी शुरू कर दी जाती है, ताकि आखिर में कुछ गड़बड़ न हो। शादी करने के लिए भी बहुत पैसे खर्च होते हैं। ऐसे में, सही बजट में अधिक से अधिक सामान खरीदने की हमेशा कोशिश होती है।

खासतौर पर ब्राइडल शॉपिंग। शादी के लिए दुल्हन से जुड़ा सामान बेहद मायने रखता है। इसमें सिर के मांगटीका से लेकर पैर के पायल तक शामिल हैं। दिल्ली के बाजार पूरे भारत में प्रसिद्ध हैं, क्योंकि यहां सबसे अच्छा और सस्ता माल मिलता है।  आपने दिल्ली के सदर बाजार के बारे में तो जरूर सुना होगा? 

इस बाजार में थोक भाव में घर का सारा सामान मिलता है। इसलिए मार्केट में ग्राहकों की इतनी भीड़ रहती है कि जमीन पर पैर रखना भी मुश्किल हो जाता है। शादी से जुड़ा हर तरीके के सामान खरीदने के लिए आपको सदर बाजार का चक्कर लगाना चाहिए। चलिए जानते हैं सदर बाजार से किन चीजों की करें शॉपिंग।


ज्वेलरी की शॉपिंग करें (Bridal Jewellery Cost)

शादी के दिन दुल्हन के लुक में चार चांद लगाने का काम ज्वेलरी करती है। इसलिए ब्राइडल ज्वेलरी पर खास ध्यान दिया जाता है। अगर कुछ समय बाद आपकी शादी होने वाली है और आप सही बजट में ज्वेलरी खरीदना चाहती हैं, तो सदर से बेहतर शायद ही कोई मार्केट होगी। यहां आपको कुंदन से लेकर पर्ल, तक आपको आपकी पसंदीदा ज्वेलरी मिल जाएगी। 

इस बाजार मे आपको ज्वेलरी के एक से बढ़कर एक डिजाइन मिल जाएंगे। लेटेस्ट ट्रेंड की ज्वेलरी खरीदने के लिए भी आप इस मार्केट को एक्सप्लोर कर सकती हैं। ब्राइडल ज्वेलरी की कीमत 1000 रूपये से शुरू है। यहां, ज्वेलरी सेट के अलावा, हाथ फूल, पायल भी मिलते हैं। 

चूड़ा और कलीरे खरीदें (Customize Chooda Designs)


आजकल शादी के दिन चूड़ा पहनने का चलन काफी प्रचलित है। मार्केट में तरह-तरह के चूड़ा डिजाइन मिलने लगे हैं। सदर बाजार में आपको सिंपल से लेकर कस्टमाइज्ड चूड़ा मिल जाएगा। इस बात का ध्यान रखें कि कस्टमाइज चूड़ा के लिए आपको महीने भर पहले से ही ऑर्डर देना होगा। चूड़ा के साथ कलीरे भी पहने जाते हैं। कलीरे से जुड़ा रिवाज भी निभाया जाता है। साथ ही, चूड़ा के साथ कलीरे देखने में बेहद सुंदर लगते हैं। 

फुटवियर की करें खरीदारी (Wedding Shopping)

किसी भी आउटफिट के साथ सही फुटवियर बेहद मायने रखता है। परफेक्ट लुक के लिए सही और सुदंर फुटवियर खरीदना जरूरी है। अगर आप शादी की शॉपिंग के लिए फुटवियर खरीदने की सोच रही हैं, तो सदर बाजार जाएं। इस मार्केट में 100-1000 रूपये तक की रेंज में फुटवियर मिल जाएंगे। सोचिए भला, इससे ज्यादा सस्ता क्या हो सकता है। 

कपड़ों की करें सस्ते दाम में शॉपिंग (Saree Designs)

शादी के घर में लेन-देन काफी होता है। शादी में आए मेहमानों को कुछ न कुछ दिया जाता है। ज्यादातर लोग कपड़े देना पसंद करते हैं। कपड़ों में सूट और साड़ी दिया जाता है। थोक में साड़ी और सूट खरीदने के लिए सदर बाजार का चक्कर लगाएं। यहां आपको कम दाम में दर्जनों मे सूट-साड़ी मिल जाएंगे। 

कैसे पहुंचें सदर बाजार?

सदर बाजार जाने के लिए आपको आरके आश्रम मार्ग स्टेशन पर एग्टिज लेना होगा। मेट्रो से उतरकर रिक्शा सदर बाजार के लिए जाते हैं। 10-20 रूपये में आप आसानी से सदर बाजार पहुंच जाएंगे। 

कब बंद होता है सदर बाजार?

सदर बाजार रविवार के दिन बंद होता है। इसलिए हफ्ते के अन्य दिन मार्केट जाने का प्लान बनाएं। 

सदर बाजार से जुड़ी अन्य खास बातें-

सदर बाजार जाने के लिए पर्सनल व्हेकल का इस्तेमाल न करें। इसके बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट से ट्रैवल करें, क्योंकि यह इलाका बेहद भीड़भाड़ वाला है। 

शादी की शॉपिंग के लिए घर से ही बड़े-बड़े बैग लेकर जाएं, ताकि आपको सामान रखने में परेशानी न हो। अक्सर बाजार में मिलने वाले पॉलीथिन फट जाती हैं, जिससे सामान गिरकर खराब हो सकता है।


सदर बाजार में ग्राहकों की जमकर भीड़ लगती है। इसलिए कोशिश करें कि सुबह के समय मार्केट पहुंचें। ऐसे में आप बिना जल्दबाजी के आराम से सामान खरीद पाएंगी।

शॉपिंग करने के बाद थकान लग जाए, तो आप इस बाजार से स्वादिष्ट खाना भी खा सकती हैं। यहां आपको स्ट्रीट फूड आसानी से मिल जाएगा। अपने साथ, पानी और जूस की बोतल जरूर रखें, ताकि आप हाइड्रेट रहें।