News hindi tv

महिला बाथरुम में नहा रही थी तभी पेंटर ने बना लिया Video, अब कर रहा है ब्लैकमेल

मामला उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक महिला का है। महिला ने घर में पेंटिग का काम करने वाले पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि वो बाथरूम में नहा रही थी तभी युवक ने छिपकर वीडियो बना लिया और अब ब्लैकमेल कर रहा है।
 | 
महिला बाथरुम में नहा रही थी तभी पेंटर ने बना लिया Video, अब कर रहा है ब्लैकमेल

NEWS HINDI TV, DELHI : उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक महिला के साथ जो कुछ हुआ वो हैरान कर देने वाला है। महिला के घर में रंगाई-पुताई का काम चल रहा था। उसी समय पेंटर ने मौका पाकर महिला का नहाते हुए वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला के संग दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला से जेवर भी ले लिए। उसके बाद से आरोपी लगातार उसे परेशान कर रहा था। अब इन धमकियों से परेशान महिला ने न्यायालय की शरण ली, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू हो गई है।

ये है आरोप

महिला ने अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि 27 फरवरी 2022 को निखिल कुमार निवासी घुमरिया मकान की रंगाई-पुताई करने के लिए आया था। उस दिन घर पर परिवार का अन्य कोई सदस्य नहीं था, वह अकेली थी। नहाते समय किसी तरह युवक ने उसका वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोपी ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म का भी बनाया वीडियो

पीड़िता का ये भी आरोप है कि दुष्कर्म के दौरान भी आरोपी ने उसका एक वीडियो बनाया। वीडियो को लेकर धमकाने लगा और रुपयों की मांग करने लगा। पीड़िता से सोने की चेन और झुमकी जबरन ले गया। इसके बाद भी उसकी डिमांडे खत्म नहीं हुई तो महिला परेशान हो गई, जिसके बाद पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली।


 मामले की जांच कर रही पुलिस


 कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। बृहस्पतिवार को एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा, सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।