News hindi tv

Night Life एन्जॉय करने के लिए मशहूर हैं दिल्ली की ये 5 जगहें

Delhi Nightlife -दिल्ली अपनी बेस्ट नाइटलाइफ के लिए काफी ज्यादा फेमस है. राजधानी से अच्छा ऑप्शन आपको कही और कोई नहीं मिल सकता। मुंबई में जिस तरह से रातभर पार्टी चलती है, उसी तरह दिल्ली में भी ऐसे अनेकों पब्स और क्लब्स हैं, जहां आप रात के 12 बजे तक और सुबह के 4 बजे तक एन्जॉय कर सकते हैं।
 
 | 
Night Life एन्जॉय करने के लिए मशहूर हैं दिल्ली की ये 5 जगहें

NEWS HINDI TV, DELHI: मुंबई के बाद अगर किसी शहर की बेस्ट नाइटलाइफ की बात की जाती है, तो वो दिल्ली है। राजधानी से अच्छा ऑप्शन आपको कही और कोई नहीं मिल सकता। मुंबई में जिस तरह से रातभर पार्टी चलती है, उसी तरह दिल्ली में भी ऐसे अनेकों पब्स और क्लब्स हैं, जहां आप रात के 12 बजे तक और सुबह के 4 बजे तक एन्जॉय कर सकते हैं।


जी हां, दिल्ली में ऐसे कई क्लब्स हैं जो रात के 12 बजे तक खुलते हैं, तो कुछ ऐसे भी हैं जहां लोग 3 तो कहीं 4 बजे भी रहकर आखिरी गाने के साथ थिरक सकते हैं। चलिए आपको इन जगहों के बारे में बताते हैं।

 

 

अगर Mahindra Scorpio खरीदने का बना लिया हैं मन, तो जानिए कितना है वेटिंग पीरियड


द इलेक्ट्रिक रूम

दिल्ली का द इलेक्ट्रिक रूम आज दिल्ली के बेस्ट क्लबों में से एक बन चुका है। यहां की नाइटलाइफ आपको बिल्कुल गोवा जैसा फील देगी। यही नहीं, लाइटनिंग, म्यूजिक इस जगह की दिलचस्पी को और बढ़ा देंगे। इस क्लब में आपको कॉकटेल और मॉक-टेल की कई वैरायटीज भी देखने को मिल जाएगी। यहां आप पूरी रात का लुत्फ उठा सकते हैं।
खुलने का समय: शाम 4:30 बजे से सुबह 4 बजे तक
पता: लोधी, लोधी रोड, नई दिल्ली
दो लोगों का खर्चा : 4900 रुपए

Wine : भारतीय शराब की है दुनिया दीवानी, टॉप 25 ब्रांड में 13 भारत के

लिट बार और रिस्टोरेन्ट, जीके-3


अगर आप ग्रेटर कैलाश 3 रहते हैं, तो जरूर इस लिट बार और रिस्टोरेन्ट से वाकिफ होंगे। यहां स्मोकी बार और ग्रिल का भी पूरा मजा उठा सकते हैं। हल्की लाइट और नॉर्मल डेकोरेशन लोगों का दिल जीत लेगा। यही नहीं, यहां का कॉन्टिनेंटल और इटालियन फूड काफी टेस्टी माना जाता है। यहां का ‘गोट पनीर बॉल्स’, ‘पोर्क बेली बाओ’ का टेस्ट लेना जरा भी ना भूलें।


ये रेस्तरां अपने म्यूजिक से ही लोगों का मूड बना देता है। गोट पनीर बॉल्स’ से लेकर ‘पोर्क बेली बाओ’ तक डिश का लुत्फ उठाना ना भूलें। शनिवार की रात को एन्जॉय करने के लिए ये जगह बेस्ट है। खुलने का समय: दोपहर 12 बजे से 2 बजे तकपता: मस्जिद मोठ, ग्रेटर कैलाश (जीके) 3, नई दिल्लीदो लोगों का खर्चा : 1200 रुपए