News hindi tv

Delhi की ये 5 जगहें रात 10 बजे के बाद हो जाती हैं बेहद रंगीन, रात भर मस्ती करते हैं लोग

5 Best Late Night Clubs in Delhi NCR : अगर आप भी अपने दोस्तों के साथ दिल्ली घुमने गए हैं। और अपने दोस्तों के साथ नाइट आउंट करना चाहते हैं। तो आज हम आपको दिल्ली की ऐसी 5 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां आप अपने दोस्तों के साथ पूरी रात एन्जॉय (enjoy the whole night) कर सकते हैं। और इन जगहों पर रात 10 बजे के बाद बेहद रंगीन माहौल हो जाता हैं। इन जगहों पर रातभर रात विदेशों जैसा माहौल रहता है। जानिए इन जगहों के नाम, पता आदि के बारे में पूरी डिटेल...
 | 
Delhi की ये 5 जगहें रात 10 बजे के बाद हो जाती हैं बेहद रंगीन, रात भर मस्ती करते हैं लोग

NEWS HINDI TV, DELHI : मुंबई के बाद अगर किसी शहर की सबसे अच्छी नाइटलाइफ़ (nightlife) की बात की जाती है तो वह दिल्ली है। राजधानी से बेहतर विकल्प आपको कहीं और नहीं मिल सकता. जिस तरह मुंबई में पूरी रात पार्टी चलती है, उसी तरह दिल्ली में भी कई ऐसे पब और क्लब (Pubs and Clubs) हैं जहां आप रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक एन्जॉय कर सकते हैं।

जी हां, दिल्ली में ऐसे कई क्लब्स (clubs) हैं जो रात के 12 बजे तक खुलते हैं, तो कुछ ऐसे भी हैं जहां लोग 3 तो कहीं 4 बजे भी रहकर आखिरी गाने के साथ थिरक सकते हैं। चलिए आपको इन जगहों के बारे में बताते हैं।


1. द इलेक्ट्रिक रूम:-

दिल्ली का इलेक्ट्रिक रूम आज दिल्ली के सबसे अच्छे क्लबों में से एक (Delhi's Electric Room one of the best clubs in Delhi today) बन गया है। यहां की नाइटलाइफ़ आपको गोवा जैसा एहसास दिलाएगी। इतना ही नहीं, बिजली और संगीत इस जगह के आकर्षण को और भी बढ़ा देगा। इस क्लब में आपको कई तरह के कॉकटेल और मॉक-टेल भी देखने को मिलेंगे। यहां आप पूरी रात एन्जॉय (enjoy the whole night) कर सकते हैं।

खुलने का समय: शाम 4:30 बजे से सुबह 4 बजे तक
पता: लोधी, लोधी रोड, नई दिल्ली
दो लोगों का खर्चा : 4900 रुपए


2. लिट बार और रिस्टोरेन्ट, जीके-3 

यदि आप ग्रेटर कैलाश 3 में रहते हैं, तो आप इस रोशनी वाले बार और रेस्तरां से परिचित होंगे। आप यहां स्मोकी बार और ग्रिल का भी आनंद ले सकते हैं। हल्की रोशनी और साधारण साज-सज्जा लोगों का दिल जीत लेगी। इतना ही नहीं, यहां का कॉन्टिनेंटल और इटैलियन खाना बेहद स्वादिष्ट माना जाता है। यहां 'गोट पनीर बॉल्स' और 'पोर्क बेली बाओ' का स्वाद लेना न भूलें। यह रेस्टोरेंट अपने संगीत से लोगों का मूड बना देता है। गोट पनीर बॉल्स’ से लेकर ‘पोर्क बेली बाओ’ तक डिश का लुत्फ उठाना ना भूलें। शनिवार की रात को एन्जॉय (enjoy the whole night) करने के लिए ये जगह बेस्ट है।

खुलने का समय : दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक
पता : मस्जिद मोठ, ग्रेटर कैलाश (जीके) 3, नई दिल्ली
दो लोगों का खर्चा : 1200 रुपए


3. क्लब बीडब्ल्यू :

पार्टी करने के लिए इससे परफेक्ट जगह और कोई नहीं हो सकती। क्लब बीडब्ल्यू (club bw) में आपको लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल जाएगी। अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें खाना खाते-खाते मजेदार डीजे पार्टी का भी मजा लेना होता है, वो इस क्लब का रूख कर सकते हैं।

पता : सूर्या नई दिल्ली, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, नई दिल्ली
समय : रात 9 बजे से सुबह 3 बजे तक

4. प्लेबॉय क्लब न्यू दिल्ली:

पार्टी करने के लिए भी ये जगह एकदम बढ़िया है। प्लेबॉय क्लब (playboy club) जगह लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आपको आमतौर पर क्लब में लोगों की भीड़ भी काफी देखने को मिल जाएगी। यही आप रात के 3 बजे तक पार्टी कर सकते हैं। फिर वो टेस्टी खाना हो, मजेदार म्यूजिक हो, हर किसी के लिए ये जगह बेस्ट है।

कहां है : सूर्या नई दिल्ली, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, नई दिल्ली
समय : रात 9 बजे से सुबह 3 बजे तक


5. द हॉन्ग कॉन्ग क्लब:

अगर आप विदेशी खाने और ड्रिंक्स का मजा लेना चाहते हैं, तो आप हांगकांग क्लब का मजा (hong kong club fun) ले सकते हैं। 5 स्टार माहौल के साथ-साथ आप यहां मजेदार पार्टी में भी शामिल हो सकते हैं। अगर आपको नाचना नहीं आता तो चिंता मत करिए ये जगह आपको यकीनन नचाने पर मजबूर कर देगी। साथ ही यहां के हर तरह खानों का भी पूरा मजा उठा सकते हैं।

पता: अंदाज दिल्ली, एसेट 1, एरोसिटी, नई दिल्ली
खुलने का समय: शाम 6 बजे - सुबह 4 बजे
दो लोगों का कितना आएगा खर्च: 4500 रुपए