News hindi tv

Delhi की इन 5 जगहों पर मिलेगा रात का मजा, सुबह 3 बजे तक चलता है आखिरी गाना

Delhi में 6 ऐसी जगहें है जिका मजा आप 3 बजे तक तो वहीं किसी में 4 बजे तक ले सकते हैं। अगर आप भी किसी ऐसे कैफे या रेस्टोरेंट की तलाश में हैं, तो चलिए फिर इस लेख के जरिए जानिए उन क्लब, बार और कैफे के बारे जहां आप सुबह 3 बजे तक पार्टी कर सकते हैं।

 | 
Delhi की इन 5 जगहों पर मिलेगा रात का मजा, सुबह 3 बजे तक चलता है आखिरी गाना

NEWS HINDI TV, DELHI : दिल्ली की नाइटलाइफ कितनी जबरदस्त है ये तो आप जातने होंगे। कुछ जगह रात का आखिरी गाना 10:30 बजे होता है, तो वहीं कुछ 12:30 बजे होता है। जब ऐसी मौज मस्ती लोगों के लिए इतनी जल्दी खत्म हो जाती है, तो बेमन से घर जाना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिल्ली में कई क्बल और पब ऐसे हैं, जहां लोग 3 या कहीं तो 4 बजे तक भी पार्टी कर सकते हैं। 

अगर आपको इस बारे में जरा भी जानकारी नहीं थी, तो चलिए हम आपको इन क्लब की लोकेशन और यहां पर पार्टी करने का कितना खर्चा आएगा, सबकुछ बताते हैं... 

द इलेक्ट्रिक रूम (The Electric Room)


दिल्ली का द इलेक्ट्रिक रूम आज दिल्ली के सबसे बेस्ट क्लबों में से एक है। यहां की नाइटलाइफ आपको एकदम से गोवा का फील कराएगी। लाइटनिंग, म्यूजिक इस जगह की दिलचस्पी को और बढ़ा देते हैं। ये क्लब कॉकटेल और मॉक-टेल के अपनी कई वेरायटीज के लिए भी जाना जाता है। यहां आप इसका पूरी रात आनंद उठा सकते हैं।  
इसका खुलने का समय : शाम 4:30 बजे से सुबह 4 बजे तक
पता: लोधी, लोधी रोड, नई दिल्ली
दो लोगों का खर्चा : 4900 रुपए

लिट बार और रिस्टोरेन्ट, जीके-3 (LIT BAR & RISTORANTE, GK-3)

लिट बार और रिस्टोरेन्ट ग्रेटर कैलाश 3 के कोने में है। यहां आप स्मोकी बार और ग्रिल का मजा ले सकते हैं। यहां की धीमी लाइट और नॉर्मल डेकोरेशन लोगों का दिल जीत लेती है। यहां का कॉन्टिनेंटल और इटालियन फूड बेहद टेस्टी है। यहां का ‘गोट पनीर बॉल्स’, ‘पोर्क बेली बाओ’ का स्वाद लेना बिल्कुल भी न भूलें। ये रेस्टोरेंट अपने म्यूजिक से भी माहौल बना देता है। शनिवार रात को इंजॉय करने के लिए ये जगह बेस्ट है।
खुलने का समय: दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक
पता: मस्जिद मोठ, ग्रेटर कैलाश (जीके) 3, नई दिल्ली
दो लोगों का खर्चा : 1200 रुपये

द हॉन्ग कॉन्ग क्लब (The Hong Kong Club)


आप अगर विदेशी खाने और ड्रिंक्स का मजा लेना पसंद करते हैं, तो आप हांगकांग क्लब जा सकते हैं। 5 स्टार माहौल के साथ-साथ आप यहां रंगीन पार्टी का भी मजा ले सकते हैं। यहां तो न नाचने वाला इंसान भी म्यूजिक पर थिरकने लगते हैं। साथ ही यहां के हर तरह के खानों का आनंद जरूर लें।
पता : दाज़ दिल्ली, एसेट 1, एरोसिटी, नई दिल्ली
समय: शाम 6 बजे - सुबह 4 बजे
दो लोगों का खर्चा : 4500 रुपये

क्लब बीडब्ल्यू  (Club Bw)

पार्टी करने के लिए ये जगह भी एकदम परफेक्ट है। क्लब बीडब्ल्यू में आपको लोगों की काफी अच्छी भीड़ देखने को मिलेगी। अगर आप इस तरह के व्यक्ति हैं, जिन्हें खाने के साथ-साथ मजेदार डीजे पार्टी का भी मजा चाहिए होता है, तो इस क्लब का रूख कर सकते हैं।  
पता: सूर्या नई दिल्ली, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, नई दिल्ली
समय: रात 9 बजे से सुबह 3 बजे तक

प्लेबॉय क्लब न्यू दिल्ली - Playboy Club New Delhi

पार्टी करने के लिए भी ये जगह परफेक्ट है। प्लेबॉय क्लब जगह लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आपको आमतौर पर क्लब में लोगों की काफी भीड़ भी दिख जाएगी। यहां आप रात के 3 बजे तक पार्टी कर सकते हैं। फिर चाहे वो टेस्टी खाना हो, मजेदार म्यूजिक हो, हर कोई इस जगह को बेहद पसंद करता है।
पता: सूर्या नई दिल्ली, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, नई दिल्ली
समय: रात 9 बजे से सुबह 3 बजे तक