इस धासूं SUV ने लोगों के दिलों पर किया राज, खरीदने के लिए टूट पड़े लोग

NEWS HINDI TV, DELHI: देश के अंदर लगभग सभी कंपनियों की कारों की डिमांड बनी हुई है। इनमें कुछ कंपनियां ऐसी हैं जिनके पास हजारों या लाखों ऑर्डर पेंडिंग हैं। देश के अंदर SUVs बेचने वाली कंपनी महिंद्रा भी इनमें से एक है। महिंद्रा के पास नवंबर 2023 की शुरुआत में कुल 2.86 लाख ऑर्डर की बुकिंग थीं। जिसके चलते उसकी सबसे पॉपुलर SUV स्कॉर्पियो N पर 12 महीने से भी ज्यादा का वेटिंग पीरियड चल रहा था। ऐसे में कंपनी ने अपनी कारों की बढ़ती डिमांड को ध्यान रखते हुए इनका वेटिंग पीरियड काफी कम किया है। कंपनी ऑर्डर बैकलॉग को कम करने में सफल रही है। उसने 3 महीने की दौरान ऑर्डर बैकलॉग में 60 हजार की कमी हासिल कर ली है।
बुकिंग कैंसिलेशन में कमी आई:
कंपनी का प्राइमरी फोकस प्रोडक्शन बढ़ाने पर रहा है। प्रोडक्शन बढ़ने से डिलीवरी में भी तेजी आई है। इन प्रयासों के साथ 1 फरवरी, 2024 तक महिंद्रा ने पेंडिंग ऑर्डर घटाकर 2.26 लाख यूनिट कर ली है। ओपन बुकिंग में 60 हजार की कमी महत्वपूर्ण है, क्योंकि ग्राहक अब जल्दी डिलीवरी की उम्मीद कर सकते हैं। इससे बुकिंग रद्द होने की संख्या कम करने में भी मदद मिलेगी। नवंबर 2023 से जनवरी 2024 के दौरान बुकिंग कैंसिलेशन लगभग 10% तक बढ़ गया था। अब कंपनी ने यह भी कहा है कि जनवरी 2024 तक बुकिंग कैंसिलेशन 8% से भी कम हो गया था।
स्कॉर्पियो के 1 लाख ऑर्डर पेंडिंग:
महिंद्रा SUVs की हर महीने लगभग 50,000 यूनिट की बुकिंग मिल रही है। बढ़े हुए प्रोडक्शन के साथ महिंद्रा हर महीने करीब 40 हजार यूनिट तक डिलीवरी बढ़ाने में सक्षम है। इससे कुल ऑर्डर बैकलॉग को कम करने में मदद मिली है। हालांकि, लोकप्रिय महिंद्रा SUV के लिए अभी भी एक महत्वपूर्ण बैकलॉग है। सबसे अधिक बिकने वाला प्रोडक्ट स्कॉर्पियो और स्कॉर्पियो N है, जिसकी कलेक्टिव तौर पर 101,000 ओपन बुकिंग है। हर महीने स्कॉर्पियो और स्कॉर्पियो N को औसतन 16 हजार बुकिंग मिल रही है।
XUV700 की 35 हजार ऑर्डर पेंडिंग:
दूसरी तरफ, महिंद्रा XUV700 की 35 हजार यूनिट्स की ओपन बुकिंग है। इस SUV को हर महीने औसतन 7000 बुकिंग मिल रही हैं। जनवरी में महिंद्रा ने XUV700 का 2024 वर्जन पेश किया था। इसमें कॉस्मेटिक टचअप के साथ लग्जरी और टेक्नोलॉजी से जुड़ी नई चीजें शामिल की हैं। महिंद्रा ने नया MX पेट्रोल AT बेस वैरिएंट को भी तैयार किया है। इधर, बोलेरो और बोलेरो नियो ने 10 हजार यूनिट की ओपन बुकिंग की है। इनकी हर महीने औसतन 11 हजार बुकिंग मिल रही हैं। XUV300 और XUV400 के लिए संयुक्त ऑर्डर बैकलॉग 8800 यूनिट है। इसकी औसत बुकिंग प्रति माह लगभग 9000 यूनिट है।