News hindi tv

Tourism Destination : इस वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो ये 4 जगहें हैं सबसे खास

Tourist Places : आपको बता दें कि सभी कपल्स को वैलेंटाइन डे इंतजार हो रहा हैं। और अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ इस वैलेंटाइन वीक को खास बनाना चाहते हैं। या कहीं घूपने का प्लान बना रहे हैं। तो आज हम आपको कपल्स के घूमने के लिए कुछ खास टूररिस्ट प्लेसिस के बारे में बताने वाले हैं। जानिए इन जगहों के बारे में...
 | 
Tourism Destination : इस वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो ये 4 जगहें हैं सबसे खास

NEWS HINDI TV, DELHI: आज का हर युवा जानते है कि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे है। इस दिन को खासतौर पर प्यार करने वाले अपने साथी के साथ बिताना पसंद करते हैं। इस मौके पर वह रोमांटिक डिनर पर जाते हैं, शहर की किसी खूबसूरत जगह की तलाश में रहते हैं, जहां वक्त बिता सकें। बाजारों, माॅल या सिनेमाघरों में भी इस दिन काफी कपल्स नजर आ जाते हैं। लेकिन अगर शोर शराबे से दूर सिर्फ आप और आपके साथी को कुछ सुकून और रोमांटिक पल बिताने हैं तो महज एक दिन की छुट्टी लेकर 14 फरवरी को सफर पर निकल सकते हैं। ऐसी बहुत सी सुंदर जगहें हैं, जहां एक दिन में घूमकर आया जा सकता है। आइए जानते हैं वैलेंटाइन डे पर एक दिन की छुट्टी में कहां घूमने जा सकते (best tourist places) हैं कपल। 

मसूरी (Mussoorie):

अबा आप दिल्ली या उसके आसपास रहते हैं तो मसूरी जा सकते हैं। 13 फरवरी की रात बस या ट्रेन से देहरादून के लिए रवाना हो सकते हैं। सुबह तड़के वहां से मसूरी के लिए कैब या बस मिल जाएगी। होटल पहुंचकर फ्रेश हो जाएं और मसूरी के सुहाने सफर के लिए निकल चलें। रेंट पर स्कूटी मिल जाएगी, जिससे मसूरी की वादियों (valleys of mussoorie) को घूम सकते हैं। रात में वापसी भी कर सकते हैं।

आगरा (Agra):

वैलेंटाइन डे मनाने के लिए आगरा से बेस्ट क्या हो (Agra best to celebrate valentine) सकता हैं। आगरा प्यार के प्रतीक ताज की नगरी है। दिल्ली से आगरा के लिए ट्रेन मिल जाएगी। इसके अलावा 4-5 घंटे की ड्राइव करके भी आगरा पहुंच सकते हैं। ताजमहल और पुराना किला घूमने जा सकते हैं। शाम तक फ्री होकर वापस भी लौट सकते हैं।

जयपुर (Jaipur):

आपको बता दें कि दिल्ली से जयपुर की दूरी महज 4 घंटे की है। ट्रेन या बस से 13 फरवरी की शाम जयपुर के लिए रवाना हो जाएं। रात या तड़के सुबह जयपुर पहुंचकर होटल में फ्रेश हो लें। जयपुर के किले, झील, हवा महल आदि घूमने (Tourist place) जा सकते हैं। रात तक घूमकर वापसी कर सकते हैं।

चंडीगढ़ (Chandigarh):

वैलेंटाइन डे मनाने के लिए चंडीगढ़ भी बेस्ट ऑपशन है। दिल्ली से चंडीगढ़ करीब है। आप पार्टनर या दोस्तों किसी के भी साथ रोड ट्रिप के लिए चंडीगढ़ जा सकते हैं। बाइक या कार से रोड ट्रिप पर जाना हमेशा यादगार बन जाएगा। रास्ते में किसी ढाबे का लजीज खाना, चाय की टपरी पर बैठना और चंडीगढ़ में सुखना लेक व यहां के स्ट्रीट फूड का आनंद लेना आपका दिन बना (Chandigarh tourism) देगा।