News hindi tv

UP School Holidays : यूपी के इस जिले में इतने दिन तक रहेगें स्कूल बंद, DM ने जारी किए आदेश

UP School Holidays : हाल ही में मिली एक अपडेट के अनुसार उत्तर प्रदेश में स्कूलों की छुट्टियों को लेकर शिक्षा विभाग ने  बड़ा अपडेट जारी हुआ है। नए साल में विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी (Good news for students) है।यूपी के इन जिलों में तापमान में लगातार गिरावट होने के कारण ठंड से लोगों का बुरा हाल है। स्कूल में छुट्टी से छोटे बच्चों के साथ ही 12वीं के छात्रों को राहत मिलेगी। आइए जानते है इससे जुड़ी पूरी अपडेट।
 | 
  UP School Holidays : यूपी के इस जिले में इतने दिन तक रहेगें स्कूल बंद, DM ने जारी किए आदेश

NEWS HINDI TV(ब्यूरो) : आपको बता दें कि नए साल में इस दिन तक छुट्टीयां रहने की सभांवना है। फिलहाल स्कूल फिलहाल बंद ही रहेंगे। शीतलहर और मौसम की बदहाल स्थिति को देखते हुए डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने कक्षा एक से 12वीं तक का अवकाश दो दिन और बढ़ा दिया है।


2 जनवरी तक रहेगें स्कूल बंद

जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह और बेसिक शिक्षाधिकारी (Education Officer) जितेंद्र कुमार सिंह ने आदेश जारी कर कक्षा 12वीं तक के स्कूलों में शीतलहर के कारण अवकाश को बढ़ते हुए दो जनवरी तक कर दिया है इसलिए अब स्कूल तीन जनवरी को खुलेंगे। यह आदेश 12वीं कक्षा तक के सभी बोर्ड के स्कूलों पर सख्ती से लागू होगा।

 

नए साल की खुशी में डूबे छात्र


नए साल की पू्व संध्या पर विद्यार्थी जश्न ने डूबे थे लेकिन उन्हें अगले दिन स्कूल जाने की चिंता भी सता रही थी। लेकिन जैसे ही आदेश जारी हुआ, उनकी खुशी का ठिकाना न रहा और उन्होंने अधिक खुशी के साथ जश्न को आगे बढ़ा दिया। वहीं तमाम ऐसे भी जो अपनी छुट्टियों का सदुपयोग करने के लिए घूमने निकल लिए।

 आगरा न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज 


ताजनगरी शीत लहर की चपेट में है। रविवार को न्यूनतम तापमान (minimum temperature) में गिरावट दर्ज की गई। सुबह गलन और ठिठुरन अधिक रही। दिन में धूप जरूर निकली, लेकिन उसमें तेजी नहीं थी। शाम ढलने पर ठंड का असर फिर नजर आया। रविवार को आगरा प्रदेश में सातवें स्थान पर रहा। सबसे अधिक (coldest area) ठंडा शाहजहांपुर रहा। आगामी सप्ताह में लोगों को कोहरे व ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। तापमान में अभी और गिरावट देखने को मिल सकती है। 

धुंध की चादर में लिपटा नजर आया शहर

ताजनगरी में शनिवार रात को कोहरा पड़ा। शहर के खुले स्थानों और हाईवे पर इसका असर रविवार सुबह भी नजर आया। शीत लहर की वजह से कोहरा तो छंट गया, लेकिन धुंध की चादर में शहर लिपटा नजर आया। सुबह सूरज के दर्शन नहीं हुए, इससे गलन अधिक रही। लोग ठिठुरते और सर्दी से बचाव की व्यवस्था करते नजर आए। दिन में सूरज जरूर निकला, लेकिन धूप में तेजी नहीं थी। शाम को हल्के बादलों की ओट में सूरज छिप गया।

 

गोरतलब है कि न्यूनतम तापमान (minimum temperature) में शनिवार की अपेक्षा दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान (maximum temperature) स्थिर रहा। मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि तापमान में अभी एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट और आ सकती है। कोहरा और गलन रहेगी।