News hindi tv

Cabinet meeting: डीए और सैलरी हाइक को लेकर कैबिनट मीटिंग, जानें अपने हर सवाल का जवाब

यह मंजूरी कैबिनेट की बैठक में दी जाएगी और फिर सरकार की ओर से आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। आपको बता दें कि महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी जनवरी 2023 से जून 2023 तक के लिए होगी।
 | 
Cabinet meeting: डीए और सैलरी हाइक को लेकर कैबिनट मीटिंग, जानें अपने हर सवाल का  जवाब

News Hindi TV: दिल्ली, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो केंद्र सरकार अगले हफ्ते महंगाई भत्ते यानी डीए में इजाफे को मंजूरी दे सकती है। यह मंजूरी कैबिनेट की बैठक में दी जाएगी और फिर सरकार की ओर से आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। आपको बता दें कि महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी जनवरी 2023 से जून 2023 तक के लिए होगी।


कितनी होगी बढ़ोतरी: ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने बीते दिनों बताया था कि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 4.23 प्रतिशत बैठती है लेकिन सरकार डीए में दशमलव को नहीं लेती। ऐसे में डीए में चार प्रतिशत अंक की वृद्धि हो सकती है। इसे 38 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत किया जा सकता है।

महंगाई राहत पर: डीए के अलावा महंगाई राहत यानी डीआर पर भी इतनी ही बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है। महंगाई राहत पेंशनकर्मियों को दिया जाता है। देश में केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगियों की कुल संख्या 1 करोड़ से ज्यादा की है।

बकाया डीए पर क्या होगा: केंद्रीय कर्मचारियों को अब भी 18 महीने के बकाया भत्ते पर फैसले का इंतजार है। यह बकाया जनवरी 2020 से जून 2021 तक का है। हालांकि, केंद्र सरकार ने सदन को बताया था कि कोविड के दौरान 18 महीने के बकाया डीए पर विचार नहीं किया गया है।