News hindi tv

Delhi सरकार ने बजट में किया ऐलान, अब महिलाओं को इस योजना के तहत हर महीने मिलेगी पेंशन

Delhi Budget 2024 : आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सोमवार यानी 4 मार्च के दिन दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी मार्लेना (Finance Minister Atishi Marlena) ने अपने कार्यकाल में पहला बजट पेश किया है। और इस बजट के तहल सरकार ने महिलाओं को एक बड़ा तोहफा दिया हैं। दरअसल, महिलाओं को अब हर महीने इस योजना के तहत पेंशन दी जाएगी। इस योजना से जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए खबर को पूरा पढ़े।
 | 
Delhi सरकार ने बजट में किया ऐलान, अब महिलाओं को इस योजना के तहत हर महीने मिलेगी पेंशन

NEWS HINDI TV, DELHI: चुनावी साल में दिल्ली सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। दिल्ली की महिलाओं को अब हर महीने 1000 रुपये सम्मान राशि मिलेगी। इसके लिए बजट (Delhi Budget) में दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना (Mahila Samman Yojana) लेकर आई है। इसके तहत 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।

सरकार का मानना है कि इससे किताबों की जरूरत तो पूरी होगी ही, अगर वे पढ़ाई के लिए कोचिंग करना चाहती हैं तो इससे उन्हें राहत मिलेगी। इतना ही नहीं व्यक्तिगत खर्च के लिए भी उन्हें किसी के सामने हाथ फैलाने की आवश्यकता नहीं होगी। अपने पहले बजट में वित्त मंत्री आतिशी (Finance Minister Atishi) ने महिलाओं को फोकस में रखा।

बजट (Delhi Budget) प्रस्ताव में सरकार ने 2024-25 में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना (Mahila Samman Yojana) लेकर आई है। इस मद में 2000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके तहत आधी आबादी सशक्त होगी। आतिशी ने भरोसा जताया कि दिल्ली की महिला सुरक्षा और सम्मान के प्रयासों से भगवान राम का आशीर्वाद सभी दिल्ली वालों को मिलेगा।

राम राज्य वाले बजटीय भाषण में आतिशी ने आगे कहा कि हमारे परिवारों में जब बेटी या बहन ससुराल से अपने घर आती है, तो उसके बड़े भाई या पिता उसके हाथ में पैसा थमा देते हैं ताकि वह अपने जरूरतों का सामान खरीद सकें। अब उन्हें किसी के सामने हाथ फैलाने की आवश्यकता नहीं होगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) बड़ा भाई और बेटा होने का फर्ज निभाते हुए यह योजना लेकर आए हैं।

किसे मिलेगा योजना का लाभ:-

18 साल से ऊपर की हर महिला को प्रति महीना 1000 की राशि मिलेगी।
योजना के लिए योग्य वे महिला होंगी जो अभी सरकार की किसी पेंशन स्कीम का हिस्सा नहीं हैं।
सरकारी कर्मचारी नहीं है। इनकम टैक्स नहीं देती है।
स्कीम के लिए पात्र महिला को एक फॉर्म भरना होगा और सेल्फ डिक्लेरेशन देना होगा कि वह किसी सरकारी योजना का हिस्सा नहीं है, सरकारी कर्मचारी नहीं है और इनकम टैक्स पेयर नहीं है।
फॉर्म के साथ हर महिला को आधार कार्ड और बैंक अकाउंट की जानकारी देनी होगी।


अभी जो सुविधाएं मिल रही हैं:-

दिल्ली सरकार 9 लाख लड़कियों को शिक्षा दे रही है।
इस साल 933 लड़कियों ने नीट आैर 123 लड़कियों ने जेईई पास किया।
पिंक टिकट पर इस साल 11 लाख महिलाएं फ्री सफर कर रही हैं।
मुख्यमंत्री सीसीटीवी योजना के तहत दिल्ली में 2 लाख 60 हजार से ज्यादा कैमरे लगे हैं।
हर किलोमीटर पर 62 से ज्यादा लाइटें लगी हैं।
मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट्स योजना के तहत 2 लाख 80 हजार एलईडी लाइट लगी हैं।


महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा रहेगी जारी:

डीटीसी और क्लस्टर बसों में ‘पिंक टिकट’ के जरिये महिलाओं की फ्री यात्रा की स्कीम जारी रखने के लिए वित्त वर्ष 2024-25 में 340 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सामाजिक उत्थान और महिला सशक्तिकरण को समर्पित केजरीवाल सरकार की इन सभी योजनाओं के लिए 6,216 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया गया है।