News hindi tv

Garlic Price Hike: लहसुन ने बिगाड़ा लोगों की किचन का बजट, सातवें आसमान में दाम, चेक करें आज के भाव

Garlic Price Hike: इन दिनों लहसुन के दाम सातवें आसमान पर है। इस बढ़ती महंगाई में लहसुन ने लोगों को एक और बड़ा झटका दिया है। बता दें कि लहसुन की रेट में आई तेजी के कारण लोगों के किचन का बजट बिगड़ रहा है। दुकानदार स्टॉक करने लगें हैं जिससे किमतें बढ़ती ही जा रही है। चलिए नीचे खबर में जान लेते हैं आज लहसुन के एक किलो के दाम क्या रहे.

 | 
Garlic Price Hike: लहसुन ने बिगाड़ा लोगों की किचन का बजट, सातवें आसमान में दाम, चेक करें आज के भाव 

NEWS HINDI TV, DELHI: Garlic Price Hike- लहसुन की कीमतें आसमान छू रही है। खुदरा बाजार में लहसुन की कीमत( price of garlic ) 600 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। आम तौर पर 150 से 200 रुपये किलो बिकने वाला लहसुन आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ा रहा है। लहसुन की कीमतों( Garlic price today ) में आई तेजी के चलते लोगों के किचन का बजट बिगड़ रहा है। 

लहसुन की आसमान छूती कीमत- 

देश के अधिकांश शहरों में लहसुन की कीमत में तेजी आई है। दिल्ली( Garlic price in delhi ), लखनऊ, भोपाल, पटना समेत देश के अधिकतर शहरों में लहसुन की कीमत  400 से 600 रुपये किलो बिक रही है। जो लहसुन 15 दिन पहले 200 रुपये किलो बिक रहा था, उसकी कीमत कम होने के बजाए बढ़ रही है। वेस्ट बंगाल वेंडर एसोसिएसन के मुताबिक जनवरी में लहसुन की कीमत( Today garlic price ) 200 रुपये किलो के करीब थी, जो अब 500 को पार कर चुकी है। 


क्यों बढ़ रहे लहसुन के दाम?


नए फसल के आने में हुई देरी और उपज में कमी के चलते लहसुन की कीमत में तेजी आई है। बदलते मौसम ने लहसुन के फसलों को नुकसान पहुंचाया है। अचानक भारी बारिश होने के कारण भी फसलों को काफी नुकसान हुआ। फसल खराब हो जाने की वजह से आवक में कमी आई है। स्टॉक की कमी कीमत बढ़ते की बड़ी वजह है। वहीं लोग मुनाफावसूली को भी कीमत बढ़ने की वजह बता रहे हैं।  फसल खराब होने के चलते दूसरी फसल की रोपाई में वक्त लगा। इन सब कारणों से लहसुन की कीमत बढ़ रही है। 


कब कम होंगे लहसुन की कीमत?  

थोक व्यापारियों की माने तो मौसम की मार के चलते काफी फसल खराब हुई। जिस वजह से कीमत बढ़ी है। नई फसल के आने से कीमत कम होगी। जैसे-जैसे बाजार में लहसुन की नई फसल आएगी, लहसुन की कीमतों में कमी आएगी। माना जा रहा है कि फरवरी के महीने में लहसुन की कीमतों के कम हो सकती है।