News hindi tv

Gold Price : सोना फिर हुआ सस्ता, चांदी की कीमत में भी आई गिरावट, जानिये अपने शहर के ताजा रेट

Gold and silver prices - अगर आप आज सोने या चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए आज अच्छा मौका है। सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। चलिए जानते है सोने और चांदी में कितनी गिरावट हुई है।
 | 
Gold Price : सोना फिर हुआ सस्ता, चांदी की कीमत में भी आई गिरावट, जानिये अपने शहर के ताजा रेट

NEWS HINDI TV, DELHI: लग्न चल रहा है. इस बीच अगर आप सोना और चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो जान लें मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने व चांदी के भाव में गिरावट देखी गई है. ऐसे में अगर आप सोने-चांदी के गहने बनाने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार यहां रेट जरूर चेक कर लें. झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 59,350 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 62,320 रुपए दर्ज किया गया है. वहीं, चांदी प्रति किलो 76,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी।

अगर Mahindra Scorpio खरीदने का बना लिया हैं मन, तो जानिए कितना है वेटिंग पीरियड


सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) ने बताया कि सोने व चांदी भाव में गिरावट देखी की गई. प्रति किलो चांदी के भाव में 700 रुपए की गिरावट देखी गई है. आज चांदी प्रति किलो 76,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी. जबकि कल (मंगलवार )शाम तक चांदी 76,700 रुपए की दर से बेची गई थी।


सोने के भाव में गिरावट


 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में 200 रुपए से अधिक की गिरावट देखी गयी है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 59,550 रुपए बिका. आज इसकी कीमत 59,350 रुपए तय की गई है यानी दाम में 200 रुपए की गिरावट देखी गयी है. वहीं, मंगलवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 62,530 रुपए के भाव से खरीदा. आज भी इसकी कीमत 62,320 रुपए तय की गयी है. यानी भाव में 210 रुपए की गिरावट देखी गई है।

Wine : भारतीय शराब की है दुनिया दीवानी, टॉप 25 ब्रांड में 13 भारत के

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल


सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करें. हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें, यही सोने की सरकारी गारंटी है. आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड( बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोने खरीदें।