News hindi tv

Gold Price Today : साने के भाव में हुई जोरदार गिरावट, जानिए 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट

gold silver latest rate : आपको बता दे कि जो ग्राहक हाल ही में सोने के गहनों की खरीदारी करने के बारे में सोच रहे हैं। उसके लिए खुशखबरी हैं। दरअसल,  मार्केट में सोने के कीमतों में गिरवट दर्ज की गई हैं। सोने और चांदी के आज के ताजा रेट जानने के लिए खबर को पूरा पढ़े।
 | 
Gold Price Today : साने के भाव में हुई जोरदार गिरावट, जानिए 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट

NEWS HINDI TV, DELHI: अगर आप सोने-चांदी की खरीदारी (Gold Buying) करने जा रहे हैं तो आपके लिए यह पता करना जरूरी है कि आज सोना-चांदी किस रेट (Gold-Silver Rate Today) पर मिल रहा है। यहां हम आपको सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट (Latest Gold Rate In India) के बारे में बताने जा रहा हैं।

क्या हैं सोने के भाव:

एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी गुरुवार को 5 अप्रैल 2024 की डिलीवरी वाला सोना 0.18 फीसदी या 112 रुपये की गिरावट के साथ 62,412 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। खुला है। सोने के भाव आज सुबह गिरावट के साथ खुले थे। अभी 5 जून 2024 को डिलीवरी वाला सोना गिरावट के 140 अंकों की गिरावट के साथ 62,748 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।


क्या है चांदी की कीमत:

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार को 5 मार्च 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 0.17 फीसदी या 122 रुपये की गिरावट के साथ 70,189 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं 3 मई 2024 को डिलीवरी वाली चांदी आज 71,484 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।

सोने की वैश्विक कीमत:

गुरुवार को सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.28 फीसदी या 5.80 डॉलर की गिरावट के साथ 2045.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 2031.34 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी के वैश्विक भाव:

चांदी के वैश्विक भाव में आज तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.04 फीसदी या 0.01 डॉलर की बढ़त के साथ 22.37 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 22.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

लगातार कम हो रही कीमत:

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। आज भी सोने और चांदी के भाव में गिरावट है। सोने के वैश्विक भाव भी पिछले कुछ दिनों से लगातार गिर रहे हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने की कीमतों में अभी और गिरावट आने की संभावना है।