E Shram Card धारकों के खाते में हर महीने आएंगे इतने रुपये, बस करना होगा ये काम
E Shram Card Eligibility : ई-श्रम कार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी है।असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए यह एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस योजना के अंतर्गत श्रमिकों को हर महीने पैसे मिलते हैं। अगर आप भी इस सरकारी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो जल्दी से ये फॉर्म जरूर भर दें। आइए नीचे खबर में जानते हैं कौन से दस्तावेजों की आवश्कता पड़ेगी।

NEWS HINDI TV, DELHI : ई-श्रम कार्ड योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई है। देशभर के असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों और श्रमिकों के लिए सरकार ई-श्रम योजना चला रही है। इसके तहत ई-श्रम कार्ड बनता है जिसे सरकार द्वारा संचालित ई-श्रम पोर्टल से ऑनलाइन बनवाया जा सकता है। इस योजना को केंद्र सरकार का श्रम एवं रोजगार मंत्रालय चलाता है।
ई-श्रम कार्ड को श्रमिक कार्ड भी कहा जाता है। इस स्कीम का मकसद देस के कामगारों को पेंशन इंश्योरेंस देना है। इस स्कीम के अंतर्गत हर महीने 1,000 रुपये से 3,000 रुपये तक पेंशन देने का प्रावधान है। श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए ई-श्रम पोर्टल या कॉमन सर्विस सेंटर की मदद ली जा सकती है। इसमें 60 साल की उम्र के बाद पेंशन, बीमा और विकलांगता की स्थिति में वित्तीय सहायता शामिल है।
रजिस्ट्रेशन के लिए आपको ई-श्रम वेबसाइट (eshram।gov।in) पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी। जिसके लिए आपके पास आधार नंबर, आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर होना चाहिए। इसके बाद रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर आपको 10 डिजिट का ई-श्रम कार्ड मिलता है, जिसे आप वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
यह एक महत्वपूर्ण पहल है जो श्रमिकों को सुरक्षित रखने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का उद्देश्य रखती है। श्रमिकों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए इसे अपनाना चाहिए और उन्हें इसमें पंजीकृत करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों को तैयार रखना चाहिए।