News hindi tv

कटे-फटे नोटों को लेकर क्या हैं RBI के नियम, जानिए एक बार में कितना पैसा करवा सकते हैं चेंज

RBI Rules : कटे-फटे, जले हुए और पुराने नोट (How to Exchangedamage Notes) अक्सर बाज़ारों में नहीं चलते। क्योंकि कई दुकानदार इन्हें लेने से मना कर देते हैं. इस समस्या के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।ऐसे में अगर आपके पास भी कोई कटा फटा नोट हो तो आई खबर में जान लेते हैं, की क्या कहता है इसको लेकर आरबीआई, जानिये आप एक बार में कितना पैसा चेंज करवा सकते हैं।
 | 
कटे-फटे नोटों को लेकर क्या हैं RBI के नियम, जानिए एक बार में कितना पैसा करवा सकते हैं चेंज 

NEWS HINDI TV, DELHI: आमतौर पर बाजार में सब्जी या कोई अन्य सामान खरीदते समय अक्सर हमें कटे-फटे नोट नजर आते हैं। कई बार हमारे सामान्य नोट कटे-फटे या मोटे हो जाते हैं। कई बार गलती है नोट जल भी जाता है। ऐसे में वो नोट बाजार में नहीं चलाया जा सकता। 
ऐसी स्थिति में आप उस नोट को आरबीआई में बदलवा सकते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइडलाइन के मुताबिक (According to the guidelines of Reserve Bank of India)कोई भी बैंक आपको नोट बदलने से इंकार नहीं कर सकता है। तो चलिए जानते हैं क्या हैं इसके नियम।

कैसे बदलवा सकते हैं कटा-फटा नोट?


यदि आपके पास जले या कटे नोट हैं तो आप उन्हें अपने पास की बैंक में नहीं बदलवा सकते। इसके लिए आपको आरबीआई जाना होगा। आरबीआई आपपके नोटों की जांच करने के बाद खुद इस बात का फैसला करता है कि नोट खुद जलेे या फटे हुए हैं या गलती से आपके पास आए हैं। जिसके बाद आपके नोट बदल दिए जाएंगे। 

एकसाथ कितने नोट बदलवा सकते हैं आप?


यदि आप ये सोच रहे हैं कि एक बार में कितने नोट बदल सकते हैं तो बता दें कि एक समय में आप 20 नोट बदलवा सकते हैं। जिनकी कीमत 5 हजार रुपए तक हो सकती है। यदि आपको इससे ज्यादा नोट बदलवाना है तो उसका प्रोसेस अलग है और उसके लिए आपको कुछ समय तक इंतजार भी करना पड़ सकता है।


 

नकली नोट बदले जा सकते हैं?


यदि आपके पास गलती से कोई नकली नोट आ गया है और आप उसे आरबीआई से बदलवाना चाहते हैं तो बता दें कि इस स्थिति में आरबीआई से आप नोट नहीं बदलवा सकते। नगली नोट बदलनेे का आरबीआई में कोई प्रावधान नहीं है। इस तरह आप कटे-फटे या जले नोटों को तो आरबीआई में जाकर बदलवा सकते हैं लेकिन नकली नोटों को नहीं।