Bhojpuri Aamrapali Dubey : आम्रपाली दुबे ने इस वीडियो सॉन्ग में दिखाया बोल्ड अंदाज! देखें Video

NEWS HINDI TV, DELHI : Aamrapali Dubey Hot Song: भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) का जलवा दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है। आम्रपाली दुबे के गाने यूट्यूब पर काफी पसंद किये जाते हैं। इस बार आम्रपाली दुबे का बेहद रोमांटिक गाना फैंस के होश उड़ा रहा है। आम्रपाली दुबे के इस रोमांटिक गाने में उनके साथ भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Nirahua) रोमांस करते नजर आ रहे हैं।
आम्रपाली दुबे का रोमांटिक भोजुपरी गाना ‘दिलवा में होला गुदगुदी’ का वीडियो यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और हनी बी ने गाया है। गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की रोमांटिक केमिस्ट्री से दर्शकों को मदहोश कर दिया है।
आम्रपाली दुबे के इस गाने को अबतक 90 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है। जल्द ही इस गाने के व्यूज 1 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएंगे। इस गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं। जबकि इसका संगीत ओम झा ने तैयार किया है।
भोजुपरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। इसी के चलते इस गाने को भी दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी सिनेमा को कई बड़ी हिट फ़िल्में दी।