Aaj Ka Rashifal: आज का दिन इन राशि वाले लोगों के लिए भाग दौड़ से भरा रहने वाला है, जानिए अपना राशिफल

NEWS HINDI TV, DELHI : दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल ( daily horoscope )विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल( Aaj Ka Rashifal ) को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ( Today horoscope )ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं।
आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। आज 29 जनवरी 2024 सोमवार के दिन का आपका राशिफल( horoscope Today ) क्या कहता है? आपको बताते हैं मेष से लेकर मीन तक का राशिफल।
मेष राशि
नौकरी करने वाले जातकों को सफलता( Success ) पाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापारी जातक अगर अपने व्यापार का विस्तार करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन उनके लिए शुभ हो सकता है। खान-पान पर विशेष ध्यान दें नहीं तो पेट में दर्द की समस्या से परेशान हो सकते हैं।
वृष राशि
नौकरी करने वाले जातक अधिकारियों से ताममेल बनाकर रखें नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। व्यापार में अगर लगातार नुकसान हो रहा है तो संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लेने में ना चूकें। आपका बचा हुआ पैसा आज के दिन खर्च हो सकता है।
मिथुन राशि
नौकरी करने वाले जातकों को प्लानिंग( planning ) कर अपना पेडिंग काम पूरा कर लेना चाहिए नहीं तो आज विवाद हो सकता है।पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले जातकों को आज के दिन विशेष लाभ हो सकता है। परिवार के सदस्यों की सेहत का ख्याल रखें।
कर्क राशि
नौकरी करने वाले जातकों को आज के दिन ऑफिस में प्रमोशन( promotion ) मिल सकता है। साथ ही वेतन में वृद्धि के योग हैं। व्यापारियों को व्यापार में उन्नित के लिए ग्रहाकों को नए-नए ऑफर्स देने चाहिए। किडनी से संबंधित समस्या से आज के दिन आप परेशान हो सकते हैं।
सिंह राशि
नौकरी करने वाले जातक किसी काम के कारण ऑफिस से छुट्टी ले सकते हैं।व्यापारी जातकों की बात करें तो कोर्ट में अगर आपका कोई केस चल रहा है तो आज दिन आपके पक्ष में फैसला आ सकता है। कमर दर्द की समस्या से आज के दिन आप परेशान रह सकते हैं। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें।
कन्या राशि
नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों की वेतन में वृद्धि के योग है। व्यापारियों के आर्थिक लाभ के योग है। संतान पक्ष से शुभ समाचार आज के दिन आपको मिल सकता है। सेहत आपकी समान्य रह सकती है।
तुला राशि
नौकरी करने वाले जातक आज के दिन अपने कार्यों को ध्यान से करें नहीं तो गड़बड़ी हो सकती है। व्यापारी जातकों की बात करें तो मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। युवा जातक गलत संगती से बचें। आज के दिन किसी बात से आपका मन परेशान रह सकता है।
वृश्चिक राशि
फील्ड में कार्य करने वाले जातकों की आज के दिन दौड़ भाग ज्यादा हो सकती है। व्यापारी जातक सावधान रहें शत्रु आपको आर्थिक हानि पहुंचा सकते हैं। पैरों में दर्द की वजह से आज के दिन आप परेशान रह सकते हैं।
धनु राशि
ऑफिस में अपना पेडिंग छोड़ने से बचें नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। व्यापारी जातक राजनीति से बच कर रहें नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। सेहत आज के दिन आपकी समान्य रह सकती है।
मकर राशि
कांटेक्ट बेस्ड वाली नौकरी करने वाले जातकों को आज के दिन कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापारी जातक अपने प्रोडेक्ट्स की क्वालिटी अच्छी रखें नहीं तो आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। सेहत की बात करें तो मांसपेशियों में दर्द की वजह से आज के दिन आप परेशान रह सकते हैं।
कुंभ राशि
नौकरी करने वाले जातक काम को करने में जल्दबाजी ना करें सावधानी से कार्य करें। व्यापारी जातक आज के दिन व्यापार संबंधित डॉक्यूमेंट्स पूरे रखें नहीं तो किसी मुसिबत में पड़ सकते हैं। आज के दिन सुबह और शाम हल्का भोजन करें।
मीन राशि
ऑफिस में काम में आलस करने से बचें। आज के दिन व्यापारियों को समान्य रह सकता है। आज के दिन आप किसी धार्मिक कार्य में भाग ले सकते हैं।