News hindi tv

Chanakya Niti : अगर लड़की में हैं ये 4 गुण,खुशियों से भरा रहेगा जीवन

Chanakya Niti - आचार्य चाणक्य के नीति शास्त्र के अनुसार पति और पत्नी एक दूसरे के पूरक होते हैं। यदि उनमें से एक भी अपना हाथ खींच लेता है तो परिवार बिखरने से लगता है। घर में  क्लेश आरंभ हो जाती है। आचार्य चाणक्य के अनुसार परिवार की सुख-शांति पति-पत्नी के मधुर रिश्तों पर टिकी होती है। आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) ने कुछ ऐसे संकेत बताए हैं, जिनकी मदद से आप शादी से पहले ही यह जान सकते हैं कि आपका पार्टनर भाग्यशाली है या नहीं। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं- 
 | 
Chanakya Niti : अगर लड़की में हैं ये 4 गुण,खुशियों से भरा रहेगा जीवन

NEWS HINDI TV, DELHI:  हर व्यक्ति के भीतर अपने आने वाले जीवन के बारे व अपने बारे में जानने की जिज्ञासा होती है। ज्योतिष शास्त्र में विभिन्न विधाओं के द्वारा व्यक्ति के विषय में जानकारी प्रदान की जाती है। चाणक्य नीति (Chanakya Niti) में बताया गया है कि व्यक्ति के शरीर पर उपस्थित चिह्न, तिल और अंगों की बनावट, रंग आदि को देखकर उसके गुण और दोषों को बारे में जानकारी दी जाती है।

चाणक्य नीति (Chanakya Niti) के अनुसार, व्यक्ति के अंगों की बनावट और शरीर पर उपस्थित चिह्नों को देखकर व्यक्ति के स्वभाव व भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। चाणक्य नीति (Chanakya Niti) में अंगों की बनावट के आधार पर बताया गया है कि कौन सी महिलाएं अपने पति और ससुराल पक्ष के लिए बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं। समुद्रशास्त्र कहता है कि इन गुणों से युक्त महिलाएं यदि किसी के जीवन में जाती हैं तो उसके जीवन में खुशियां ही खुशियां आती हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

 

 

Chanakya Niti : स्त्री का ये निशान बताते है उसका चाल-चलन

बहुत भाग्यशाली होती हैं ऐसे माथे वाली लड़कियां-


चाणक्य नीति (Chanakya Niti ) के मुताबिक, जिस लड़की का माथा तीन उंगुल से चौड़ा, आधे चंद्रमा का आकार लिए हुए, नरम हो तो ऐसी लड़कियों को सौभाग्यशाली माना जाता है। ऐसे माथे वाली लड़कियां जिस घर में जाती हैं वहां सुख और समृद्धि में वृद्धि करने वाली मानी जाती हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसी लड़कियां अपनी बुद्धिमत्ता और मेहनत के बल पर कुल का नाम रोशन करती हैं।
माथे पर त्रिशुल का चिह्न-

जिन लड़कियों के माथे पर त्रिशूल का निशान बनता हो तो उन्हें बहुत भाग्यशाली माना जाता है। चाणक्य नीति (Chanakya Niti) के मुताबिक, ऐसी लड़कियों का विवाह जिस लड़के से होता है, उसके मान-सम्मान में वृद्धि होती है। इसके साथ ही ये लड़कियां स्वयं भी खूब मान-प्रतिष्ठा प्राप्त करती हैं।


भाग्यवान होती हैं ये स्त्री-


जिस लड़की के नेत्रों के ऊपर और नीचे की त्वचा हल्की लालिमा लिए हुए और आखों की पुतली काली व सफेद भाग दूध के समान हो तो वह बहुत ही भाग्यवान मानी जाती है। जिसकी चाल राजहंस के समान और जिसकी कमर बाघ के समान पतली हो। ऐसी स्त्री सभी सुखों को भोगने वाली मानी जाती है।

होंठ


महिलाओं के चेहरे का सबसे आकर्षक अंग होता है उनका होंठ। होठों को देखकर किसी महिला के स्वभाव और उसके व्यक्तित्व के बारे में बताया जा सकता है। चाणक्य नीति (Chanakya Niti) के अनुसार, जिनके होंठ पतले और लाल होते हैं, उन महिलाओं का स्वभाव पति के प्रति अच्छा होता है। पति को बेहद प्यार करने वाली होती हैं। ऐसी महिलाओं की शादीशुदा जिंदगी काफी अच्छी होती है। इसके अलावा, जिन महिलाओं के होंठ मोटे और थोड़े डार्क होते हैं, उनका अक्सर अपने पति से बात-बात में बहस होती रहती है, जिसके कारण अलग होने की संभावना भी बढ़ जाती है।


ठोड़ी पर डिम्पल


चाणक्य नीति (Chanakya Niti) के अनुसार, ऐसी महिलाएं जिनकी ठोड़ी पर डिंपल पड़ता हो, वह काफी खुशमिजाज और वफादार होती हैं। ऐसी महिलाएं अपने स्वभाव के अनुरूप दयालु भी मानी जाती हैं। इसके अलावा, जिन महिलाओं की ठोड़ी गोल होती है, उन्हें भाग्यवान माना गया है। लंबी ठोड़ी वाली महिलाएं सांसारिक सुखों की तरफ आकर्षित होती हैं।

नाक पर तिल होना-

जिन लड़कियों को नाक के अग्रभाग में तिल होता है, उन्हें बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। चाणक्य नीति के मुताबिक ऐसी लड़कियां धन के मामले में बहुत भाग्यवान होती हैं। ये जहां भी जाती हैं वहां समृद्धि बनी रहती है। नाक के अग्रभाग में तिल को धन, संपन्नता का संकेत माना जाता है।

High Court : पत्नी के नाम प्रोपर्टी खरीदने वालें जान लें हाईकोर्ट का ये बड़ा फैसला

पैर के अंगूठे की बनावट-


चाणक्य नीति (Chanakya Niti) के अनुसार, जिस लड़की के पैर का अंगूठा गोल, उठा हुआ और लालिमा लिए हुए होता हैं, वे बहुत ही भाग्यशाली होती हैं। ऐसी लड़कियों को उनके पति के लिए भी बहुत सौभाग्यवर्धक माना गया है।